टीटी नगर थाना सवालों के घेरे में, टीआई लाइन अटैच:बैकडेट एग्रीमेंट, फर्जी ड्राइवर और लापरवाही, अब कमला नगर थाना करेगा जांच

Updated on 16-05-2025 12:45 PM

भोपाल में 12 मई को बाणगंगा चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में लापरवाही सामने आने पर टीटी नगर थाने के प्रभारी सुधीर अर्जरिया को देर रात लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह अब मानसिंह चौधरी को टीटी नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला मामले की जांच में गंभीर खामियों के चलते लिया गया है।

इस हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई थी, जब बाणगंगा सिग्नल पर खड़ी भीड़ को स्कूल बस ने कुचल दिया था। अब इस पूरे प्रकरण की जांच की कमान कमला नगर पुलिस को सौंपी गई है।

असली चालक का नाम छिपाया गया

जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि बस का एग्रीमेंट हादसे के बाद बैकडेट में तैयार किया गया था। आरोपी प्रवेश नागर ने पहले किसी ‘सुनील’ नाम के ड्राइवर को जिम्मेदार बताया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद सामने आया कि बस चला रहा विशाल बैरागी था। चौंकाने वाली बात ये है कि विशाल के पास हैवी व्हीकल चलाने का वैध लाइसेंस ही नहीं है।

प्रवेश नागर ने लाइसेंस की कमी और अवैध संचालन पर पर्दा डालने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी दी। मामले में अब विशाल बैरागी को जेल भेज दिया गया है।

दो बसें ज़ब्त, ₹42,000 का जुर्माना

इस हादसे के बाद गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूल बस को बिना परमिट बारात ले जाते हुए पकड़ा गया, जिस पर ₹42,000 का जुर्माना लगाया गया और बस को ज़ब्त कर लिया गया। वहीं एक अन्य बस को होशंगाबाद रोड से बिना परमिट के संचालन करते पकड़ा गया और उसे भी ज़ब्त किया गया।

यह मामला अब सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं रह गया है, बल्कि इसमें लापरवाही, दस्तावेजों की गड़बड़ी और गैरकानूनी संचालन की परतें लगातार खुलती जा रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.