बरखेड़ा-बुधनी के बीच बन रही आस्ट्रियन तकनीक से सुरंगें

Updated on 10-09-2021 10:02 PM
 भोपाल । प्रदेश के बरखेड़ा से बुधनी के बीच आस्ट्रियन तकनीक से रेल वे द्वारा सुरंगें बनवाई जा रही है।  रेलवे द्वारा दो सुरंगें ऐसी बनाई जा रही हैं, जिनमें दो ट्रैक डाले जा रहे हैं।  इस सुरंग से दो ट्रेनें एक साथ गुजर सकेंगी। दो ट्रैक वाली सुरंगें अभी तक मध्य प्रदेश के किसी भी रेलमार्ग पर नहीं है। कुल पांच सुरंगें बनाई जा रही हैं।रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) इन सुरंगों का निर्माण घोड़े की नाल के आकार में करवा रहा है, जो एक अर्ध गोले की तरह है। इस सुरंग का निर्माण करने के लिए जो पद्धति उपयोग में लाई जाती है, वह नई ऑस्ट्रियन सुरंग निर्माण पद्धति कहलाती है। इसमें कांक्रीट, ऐंकर्स तथा अन्य सपोर्ट के माध्यम से सुरंग की परिधि को स्थिर किया जाता है। पहली सुरंग 1080.00 मीटर लंबी है। इनवर्ट सफाई और पीसीसी कार्य प्रगति पर है। 315 एमएम ब्यास मध्य नाली की खुदाई और संस्थापन का काम चल रहा है। नो फाइन कांक्रीट के साथ 160 एमएम व्‍यास छिद्रित साइड नाली बनाई जा रही है। वाटरप्रूफिंग की जा रही है। सतह पर आरसीसी का काम चल रहा है। दूसरी सुरंग  200 मीटर लंबी और सिंगल ट्रैक वाली सुरंग है। पोर्टल विकास, एपोक्सी ग्राउटिंग का काम चल रहा है। तीसरी सुरंग भी 200 मीटर लंबी सिंगल ट्रैक वाली सुरंग है। पोर्टल-1 और पोर्टल-2 से लगभग 51 मीटर की भूमिगत खुदाई पूरी हो चुकी है। वर्तमान में पोर्टल-2 की तरफ से बेंचिंग खुदाई का काम किया जा रहा है। चौथी सुरंग में डबल ट्रैक वाली सुरंग होगी। इसकी लंबाई 140 मीटर है। इटारसी की तरफ से पोर्टल विकास कार्य प्रगति पर है। सुरंग की खुदाई भोपाल की तरफ से शुरु हुई। 12 मीटर की खुदाई पूरी हो चुकी है। पांचवी सुरंग की लंबाई 530 मीटर है। सुरंग का निर्माण 500 मीटर की गोलाई में हुआ था। टनल 5 की कुल लंबाई 530 मीटर और चौड़ाई 14.4 मीटर है, जो असाधारण है क्योंकि यह एक डबल ट्रैक सुरंग है। सिंगल ट्रैक सुरंग का निर्माण भारतीय रेल में प्रचलित रहा है। चूंकि टनल-5 वन्यप्राणी अभयारण्य में पड़ती है, इसलिए बहुत सख्त प्रक्रियाओं के तहत बनाई जा रही है। इसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक एक ही पाली में सुरंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुरंग के निर्माण प्रक्रिया के तहत दोनों तरफ से मई 2020 में निर्माण आरंभ हुआ और फरवरी 2021 में पूरा हो चुका है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.