एक ही दिन में दो कैडैवरिक किडनी ट्रांसप्लांट - शैल्बी हॉस्पिटल की उल्लेखनीय उपलब्धि

Updated on 26-03-2026 11:48 AM

इंदौर: शहर में पहली बार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने ब्रेन डेड डोनर से प्राप्त दोनों किडनियों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण एक ही दिन में दो अलग-अलग मरीजों में किया। SOTTO के नियमों के अनुसार पहली किडनी शैल्बी हॉस्पिटल को प्राप्त हुई, जिसका सफल प्रत्यारोपण शीघ्र ही कर दिया गया।

इसके पश्चात सूचना प्राप्त हुई कि दूसरी किडनी अन्य केंद्र पर मरीज की गंभीर स्थिति के कारण प्रत्यारोपित नहीं हो पा रही है और उसे शैल्बी हॉस्पिटल को रीलोकेट किया जा रहा है। अस्पताल की टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए वेटिंग लिस्ट में उपलब्ध उपयुक्त मरीज से संपर्क किया, उन्हें स्थिति समझाई और सहमति प्राप्त कर दूसरी किडनी का भी सफल प्रत्यारोपण किया। इस प्रकार, एक ही दिन में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर शैल्बी हॉस्पिटल ने शहर में एक नई मिसाल कायम की है। इस सफलता में ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विनीत नाजा जैन तथा नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. राहुल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त टीम के अन्य सदस्यों- डॉ. शशांक चौरसिया, डॉ. विवेक चंद्रावत एवं डॉ. विभोर अकोतिया - का भी विशेष योगदान रहा। ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन में हेमलता की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके कुशल समन्वय से पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ विवेक जोशी (मेडिकल सुपरिटेंडेंट), वेंकटेश्वर (सीओओ) एवं अभिषेक चौरसिया (डिप्टी सीएओ) का विशेष सहयोग रहा, जिनके मार्गदर्शन में यह जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।

अस्पताल प्रबंधन ने डोनर के परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक निर्णय ही अंगदान के महत्व को समाज में आगे बढ़ाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.