भोपाल में दो दिनी AI वर्कशॉप का समापन:सेमीकंडक्टर और ड्रोन निर्माण नीति पर हुई चर्चा, भारत सरकार के कई अधिकारी शामिल हुए

Updated on 09-05-2025 03:22 PM

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला 'एआई भारत मध्य प्रदेश' का आखिरी दिन रहा। इस दौरान कार्यशाला में भारत और राज्य सरकार के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। जिन्होंने डिजिटल इंडिया की डीजी लॉकर, एनटीटी लॉकर और एन एसडब्ल्यूएस जैसी कई विषयों पर चर्चा की।

साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), वर्चुअल रियलिटी (VR) जैसी कई उभरती तकनीकों पर चर्चा हुई। वर्कशॉप का उद्देश्य डिजिटल इंडिया और डिजिटल मध्यप्रदेश अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना है। यह वर्कशॉप भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आयोजित की है।

डिजीटल मध्यप्रदेश के तहत चार नई पॉलिसी शुरू

इस दौरान विशेषज्ञ गुरू प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पहली बार साइंस और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट कई नई पॉलिसी एक साथ लेकर आ रहे हैं। इसमें ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसी पॉलिसी शामिल हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी 2025 में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर और ड्रोन प्रमोशन एवं उपयोग नीति 2025 को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राज्य को सेमीकंडक्टर और ड्रोन निर्माण, प्रशिक्षण और सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाना है।

डीजी लॉकर डिजीटल आइडेंटिटी पहचानने का भी काम करेगा

कार्यशाला में सीनियर मैनेजर एनईडीजी प्रसून कुमार ने बताया कि आने वाले समय में डीजी लॉकर को डिजिटल हस्ताक्षर, ई-स्टांप और अधिक उन्नत वॉलेट सेवाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि यह डिजीटल आइडेंटिटी का भी मंच बन सके। डीजी लॉकर एक ऑनलाइन डिजिटल लॉकर है जिसे भारत सरकार ने बनाया है। इसमें जरूरी कागजात जैसे कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट, पैन कार्ड आदि डिजिटल रूप में सुरक्षित रखी जाती है।

कार्यशाला के पहले दिन आधार में प्री-डॉक्यूमेंट फाइलिंग और फेस डिटेक्शन जैसी तकनीकों के बारे में बताया गया था। साथ ही डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सुरक्षा और आधार से जुड़ी नवाचार परियोजनाओं पर भी विशेष सत्र हुए थे।

भारत का पहला SD-WAN राज्य नेटवर्क

पहले दिन कार्यशाला में बताया गया था कि मध्य प्रदेश ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत का पहला SD-WAN आधारित राज्य नेटवर्क बनाया है। यह नेटवर्क समाधान पूरे राज्य में सरकारी कार्यालयों को जोड़ने, डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।

इसके साथ ही कार्यशाला में मध्य प्रदेश साइबर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (MPCERT) में भी बताया गया, जो राज्य में डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। साथ ही साइबर हमले या सुरक्षा में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.