हर्निया सर्जरी की बारीकियों पर दो दिवसीय वर्कशॉप

Updated on 04-07-2025 11:31 AM
इंदौर: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इंदौर एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है। 4 और 5 जुलाई 2025 को “हर्निया एसेंशियल्स डिडैक्टिक्स” नामक एक उच्च स्तरीय मेडिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जो हर्निया रोग के आधुनिक इलाज, सर्जरी और उससे जुड़ी तकनीकों पर केंद्रित होगा। इंदौर के विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में होने वाली इस वर्कशॉप में हर्निया रोग के उपचार और सर्जरी से जुड़ी उन्नत तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
 
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. राजेश खुल्लर, डॉ. अमिताभ गोयल, डॉ. सी. पी. कोठारी, डॉ. गणेश शेनॉय, डॉ. कोना लक्ष्मी कुमारी और डॉ. अंकुर माहेश्वरी समेत कई अनुभवी सर्जन हिस्सा लेंगे। वे केस - आधारित सत्रों, लाइव सर्जरी डेमोन्स्ट्रेशन और इंटरएक्टिव चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगे। सेशंस में इनगुइनल हर्निया की एनाटॉमी से लेकर ओपन और लैप्रोस्कोपिक तकनीकों की तुलना, जटिल मामलों में निर्णय - निर्माण की प्रक्रिया और नवीनतम तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
 
दो दिवसीय वर्कशॉप हर्निया एसेंशियल्स डिडैक्टिक्स के कन्वेनर *डॉ. अमिताभ गोयल* के अनुसार, “इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है। यह वर्कशॉप खासतौर पर युवा सर्जनों, पोस्टग्रेजुएट छात्रों और मेडिकल इंटर्न के लिए आयोजित की जा रही है, ताकि वे हर्निया सर्जरी की बुनियादी जानकारी व्यावहारिक रूप से प्राप्त कर सकें। वर्कशॉप में थ्योरी के साथ - साथ वीडियो-आधारित केस स्टडीज़ और लाइव डेमोन्स्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई है। ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ इंदौर, बल्कि पूरे मध्य भारत में हर्निया सर्जरी के क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और बेहतर प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार होंगे।”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.