इंदौर में होगा दो दिवसीय डब्ल्यूपीपीएस सीईओ कॉन्क्लेव–2025 का आयोजन

Updated on 15-04-2025 04:33 PM

इंदौर गेहूं और गेहूं उत्पादों के क्षेत्र में नवाचारस्थिरता और मूल्य वर्धन को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने वाले अग्रणी उद्योग संघ व्हीट प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (डब्ल्यूपीपीएस) द्वारा आयोजित डब्ल्यूपीपीएस सीईओ कॉन्क्लेव 2025 आगामी 24–25 अप्रैल को इंदौर के मैरियट होटल में आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का कॉन्क्लेव भारत के गेहूं उद्योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। गेहूं और गेहूं आधारित उत्पाद: सतत विकास और बाज़ार नेतृत्व के लिए सहयोग” विषय पर केंद्रित यह आयोजन, 400 से अधिक उद्योग प्रमुखोंअंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियोंनीति निर्माताओंतकनीकी विशेषज्ञों और खाद्य नवाचार में कार्यरत प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान करेगा। यह मंच प्रोडक्शन से लेकर एक्सपोर्ट तकपूरी सप्लाई चेन को सशक्त करनेउद्योग-नीति समन्वय को बढ़ावा देने और वैश्विक व्यापार के नए अवसरों पर विचार-विमर्श के लिए एक परफेक्ट मंच है।

कॉन्क्लेव के पहले दिन 24 अप्रैल को उद्घाटन सत्र में अनेक प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे जिनमें श्री सुनील अग्रवाल (अध्यक्षएम.पी. रोलर फ्लोर मिल्स एसोसिएशन)श्री अजय गोयल (चेयरमैनडब्ल्यूपीपीएस)श्री डीन डायस (सीईओसीरियल्स कनाडा – वर्चुअल)श्री जॉन साउथवेल (वरिष्ठ व्यापार एवं निवेश आयुक्तऑस्ट्रेडऑस्ट्रेलियाई सरकार)श्री अविनाश चंदानी (पार्टनरडेलॉइट इंडिया)प्रो. रमेश चंद (सदस्यनीति आयोग) और डॉ. सुभ्रतो गुप्ताआईएएस (सचिवखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालयभारत सरकार)पतंजलि फूड्स लिमिटेड के सीईओ श्री संजीव अस्थाना शामिल हैं।

इस अवसर पर डब्ल्यूपीपीएस के चेयरमैन श्री अजय गोयल ने कहा, “डब्ल्यूपीपीएस सीईओ कॉन्क्लेव 2025 न केवल भारत के गेहूं उद्योग के हितधारकों के लिए एक संवाद मंच हैबल्कि यह इस क्षेत्र को वैश्विक मानकों पर प्रतिस्पर्धी और सतत रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रयास भी है। हमारा उद्देश्य केवल व्यापारिक विस्तार नहीं बल्कि न्यूट्रिशनटिकाऊ प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी इंटेग्रेशन जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श को बढ़ावा देना है। हमें विश्वास है कि यह कॉन्क्लेव किसानोंउद्यमियों और नीति निर्माताओं के बीच नई संभावनाओं को जन्म देगा।

कॉन्क्लेव की जानकारी देते हुए डब्ल्यूपीपीएस के ट्रेज़रर श्री आदि नारायण गुप्ता ने बताया कि"कॉन्क्लेव के दो दिनों में नौ थीम आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे जो सतत सप्लाई चेनस्मार्ट मिलिंगफूड इनोवेशनफोर्टिफिकेशनगेहूं आधारित बेकिंग तकनीक में एआई और आईओटी का उपयोगएक्सपोर्ट एवं ग्लोबल मार्केट संभावनाएँविमेन आंत्रप्रेन्योरशिपडिजिटल फाइनेंसिंग और क्लाइमेट रेज़िलिएंट वैरायटीज़ जैसे विषयों को समर्पित होंगे। प्रमुख वैश्विक संस्थानों जैसे नेस्लेबिम्बो बेकरीज़ओलम एग्रीलुई ड्रेफस कंपनीसीएसआईआर-सीएफटीआरआईऔर आईआईएम कोलकाता के एक्सपर्ट्स भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। 24 अप्रैल की शाम को डब्ल्यूपीपीएस अवॉर्ड सेरेमनी और नेटवर्किंग डिनर का आयोजन किया जाएगाजिसमें उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सत्र केवल सम्मान का अवसर नहीं होगाबल्कि उद्योग के विविध भागीदारों के बीच आपसी सहयोग और साझेदारी की संभावनाओं को भी सुदृढ़ करेगा। मध्य प्रदेशजो इस आयोजन की मेज़बान राज्य हैभारत के गेहूं उत्पादन में अग्रणी है और शरबती’, ‘मालवा राज’, ‘पोषण’, ‘लोक-1’ जैसी उच्च गुणवत्ता की गेहूं किस्मों के लिए वैश्विक पहचान रखता है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य की प्रोसेसिंग कैपेसिटीएक्सपोर्ट पोटेंशियल और एग्री-बेस्ड स्टार्टअप्स को वैश्विक प्लेटफॉर्म मिलेगा।डब्ल्यूपीपीएस सीईओ कॉन्क्लेव 2025, भारत को ग्लोबल फूड सिस्टम में एक निर्णायक भूमिका देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह कॉन्क्लेव न केवल उद्योग की वर्तमान चुनौतियों और अवसरों को उजागर करेगाबल्कि भविष्य की रणनीतियों को भी आकार देगा – जिससे भारतविशेषकर मध्य प्रदेशवैश्विक एग्री-बिज़नेस इनोवेशन हब के रूप में स्थापित हो सके।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.