शादी का झांसा देकर दो तलाकशुदा महिलाओं का किया रेप, पत्नी से बनवाया वीडियो, 89 लाख रुपये भी हड़पे

Updated on 04-09-2025 12:42 PM
भोपाल। एक शातिर ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आईं दो तलाकशुदा महिलाओं से उद्योगपति बनकर दोस्ती की। खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फायदे के निवेश का झांसा देकर व ब्लैकमेल कर 89 लाख रुपये भी हड़प लिए। उसके इस कृत्य में उसकी पत्नी भी शामिल रही, जिसने महिलाओं का वीडियो बनाया। पीड़ितों में एक महिला बैंक कर्मचारी है जबकि दूसरी महिला ब्यूटीशियन है।घटना के बाद दोनों सदमे में आ गई। स्वजन के बहुत समझाने के बाद पुलिस थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि बैंक कर्मचारी महिला तलाकशुदा हैं। उनका करीब डेढ़ साल पहले मैट्रिमोनियल साइट पर शहर के प्रतीक गार्डन, बागसेवनिया निवासी अविनाश प्रजापति से संपर्क हुआ था। अविनाश ने खुद को उद्योगपति बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में एक फैक्ट्री संचालित करता है। दोनों के बीच शादी की बात होने लगी।

आरोपी ने पीड़िता को शादी के झांसे में फंसाया

आरोपित ने पीड़िता से कहा कि हम जल्द ही शादी कर लेंगे, तुम मेरी फैक्ट्री में निवेश कर दो। तब पीड़िता ने अपनी सारी जमा पूंजी इकट्ठा की, लोन भी लिया और अपने जेवर गिरवी रखकर 47 लाख रुपये अविनाश को दिए। दिसंबर 2024 में अविनाश ने उसे शादी की बात करने के बहाने से अपने घर बुलाया। उसने अपनी पत्नी चंद्रिका पालीवाल को अपनी मां बताकर पीड़िता से मिलवाया। आरोपित अकेले में मिलने के लिए पीड़िता को बेडरूम में ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया।

पत्नी ने छिपकर बनाया वीडियो

इस दौरान उसकी पत्नी चंद्रिका ने छिपकर मोबाइल से वीडियो बना लिया। बाद में आरोपित का बर्ताव बदल गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपित ने वीडियो दिखाया और कहा कि यदि वह रुपये का दबाव बनाएगी तो वीडियो बहुप्रसारित कर देगा। दूसरा मामला ब्यूटीशियन से जुड़ा है। आरोपित उससे भी उद्योगपति बनकर मिला था। फैक्ट्री में निवेश का बोलकर करीब 42 लाख रुपये हड़प लिए थे। बाद में उसने अप्रैल 2025 में पीड़िता को शादी की बात करने के बहाने से घर बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने वीडियो बना लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.