अवैध रिश्ते से दो परिवार बर्बाद..:पत्नी ने प्रेमी के हाथों कराई थी प्लाईवुड कारोबारी पति की हत्या और लाश जला दी

Updated on 01-03-2025 01:12 PM

यह कहानी खौफनाक है। रूह को कंपा देने वाली है। मोहब्बत, धोखा और बेवफाई के किरदार पति, पत्नी और वो हैं। शौहर का दिल सिर्फ बीवी के लिए धड़कता था। उसने अपनी शरीके हयात को महंगी कार दिलाई। फरमाइशों को पूरा करने एटीएम दिया, नाज-नखरे उठाए। लेकिन बेवफा बीवी ने अपने आशिक से शौहर का ही मर्डर करा दिया।

उसने तीन साल की बच्ची के बारे में भी नहीं सोचा। मामला हाईप्रोफाइल परिवार का है। तारीख 11 नवंबर 2013। शहर सर्द मौसम के आगोश में था। स्याह रात थी। गश्त करके पिपलानी थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया लौटे ही थे। इतने में वायरलैस सेट पर मैसेज चला।

भेल के एन-2 सी सेक्टर बरखेड़ा में किसी युवक की अधजली लाश पड़ी है। लाश से डीजल की गंध आ रही थी। उन्हें ये समझते देर नहीं लगी कि लाश को यहां लाकर जलाया गया है। लाश का चेहरा बुरी तरह जल जाने से फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया। लाश गोरे चिट्‌टे युवक की थी। उसकी जेब में जले हुए चार हजार रुपए व रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग पर्ची मिली।

सिलेंडर पर्ची बड़ा ब्रेक थ्रू... सिलेंडर की पर्ची के आधार पर पुलिस पंचवटी निवासी मनीष तख्तानी (32) के घर पहुंची। पता चला मनीष शाम से ही गायब है।

पिता ने की थी शिनाख्त... हमीदिया अस्पताल में पिता दिलीप तख्तानी ने कपड़ों और हाथ में सोने की अंगूठी देख लाश मनीष की होने की पुष्टि कर दी। शॉर्ट पीएम में पता चला कि मनीष को जलाने से पहले सिर और पेट में तीन गोलियां मारी गई थीं।

मनीष प्लाईवुड कारोबारी था... मनीष शहर का प्रसिद्ध प्लाईवुड कारोबारी था। उसकी एक खूबसूरत पत्नी सपना और तीन साल की बच्ची इशिका भी थी। मनीष और सपना की शादी 2007 में हुई थी। बिजनेस में वह अपने व्यवहार और कारोबारी सूझबूझ से नए मुकाम हासिल कर रहा था। लेकिन अंदर ही अंदर ऐसा कुछ पक रहा था जिसका अंदाजा किसी को नहीं था।

पुलिस की जांच... सपना ने पुलिस को बताया कि मनीष को कई लोगों से पैसे लेना था। इसी चक्कर में उसकी हत्या की गई होगी। जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला।

कॉल डिटेल ने खोले राज... मनीष की आाखिरी लोकेशन चेतक ब्रिज कस्तूरबा नगर थी। वहां मनीष की सेंट्रो कार मिली। पता चला कि मनीष ने कोहेफिजा थाने में 19 अक्टूबर को सपना की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। लौटने पर 21 अक्टूबर को सपना ने मायके (खंडवा) जाना बताया था।

अंजान नंबर ने खोला राज... कॉल डिटेल में एक अंजान नंबर सामने आया। यह नंबर सपना का था। इसके बाद पुलिस ने हर्ष को कॉल डिटेल के बारे में बताया तो वह टूट गया। सपना को बताया कि उसके आशिक ने जुर्म कुबूल कर लिया है तो सपना ने सब उगल दिया।

मास्टर माइंड सपना... सपना ने पुलिस को बताया कि उसने ब्वॉयफ्रेंड हर्षप्रीत से मनीष की हत्या कराई। वह उनके इश्क में रुकावट बना रहा था। उसने मनीष को कोहेफिजा बुलाया था। वहां हर्षप्रीत ने कार में मनीष के पेट और सिर में गोलियां मार दीं। हर्षप्रीत मनीष की कार को बरखेड़ा ले गया। वहां शव को आग लगा दी। इसके बाद चेतकब्रिज पर नौकर अमीन खान से पानी मंगाया और खून के निशान साफ किए। उसने कस्तूरबा नगर में कार को चाबी लगा कर छोड़ दिया, ताकि कोई कार चुरा ले। मनीष का मोबाइल भी वही छोड़ दिया। मोबाइल की लोकेशन देख कर पुलिस कार चोर के पीछे लग जाएगी और वह बच निकलेगा।

दोनों परिवार ईदगाह हिल्स में रहते थे

हर्ष और मनीष ईदगाह हिल्स में पड़ोसी थे। बाद में मनीष पंचवटी में शिफ्ट हो गया। इधर, हर्ष के पिता अवधपुरी में शिफ्ट हो गए। हर्ष 8वीं क्लास तक इंदौर के डेली कॉलेज में पढ़ा था। बहाने से हर्ष के कमरे पर रुकती थी सपना हर्ष ने एक मकान किराए पर लिया, जिसमें सपना अकसर आनेजाने लगी।

तीनों आरोपियों को हुई उम्र कैद

चार साल केस चलने पर कोर्ट ने 4 अगस्त 2016 को सपना, हर्ष व अमीन को आजीवन कारावास तथा 11 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। फैसले के समय हर्ष रो रहा था लेकिन सपना के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.