साथ चल रही थीं दो खूंखार बाघिन, टूरिस्ट को देखते ही शुरू हो गई WWE; 6 सेकंड में पता चला चैंपियन कौन?

Updated on 16-10-2024 12:03 PM
सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व पार्क से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी करने आए पर्यटकों के आंखों के सामने यह घटना घटी है। जिप्सी में सवार पर्यटक दोनों ओर अपनी गाड़ी खड़ी कर इस रोमांच को देखते रहे हैं। सफारी के लिए तैयार रास्ते पर आकर दो बाघिन आपस में लड़ने लगी हैं। इस दौरान उनकी दहाड़ से पूरा जंगल गूंज रहा था। वहीं, पर्यटक दिल थामकर इनका वीडियो बना रहे थे। जंगल में ऐसे मौके किस्मत वाले पर्यटकों को नसीब होते हैं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

खुरसापार क्षेत्र का है यह वीडियो


दरअसल, वायरल वीडियो महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे खुरसापार क्षेत्र का है। बिंदू और बी-2 नामक दो बाघिन आपस में लड़ती नजर आईं। वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में दोनों बाघिन साथ में घूम रही थी। इस दौरान दोनों सफारी के रास्ते पर आ जाती हैं। दोनों को आता देखकर टूरिस्ट रुक जाते हैं।


सफारी के रास्ते पर आकर भिड़ गईं दोनों


दोनों सफारी के रास्ते को पार करती हैं। रास्ते से कुछ कदम बढ़ाने के बाद दोनों यू टर्न लेते हैं। इसके बाद एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। दोनों थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे के जान की दुश्मन बन जाती हैं। दहाड़ के साथ पंजे से हमला करने लगती हैं। यह देखकर पर्यटकों को दिन में तारे दिखने लगा। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह हुआ क्या है।

छह सेकंड में सब कुछ सामान्य


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि छह सेकंड में ही दोनों में सब कुछ सामान्य हो गया। छह सेकंड तक दोनों एक-दूसरे से फाइट करते रहे। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया है। फिर दोनों जंगल के अंदर चले गए।


दहाड़ से गूंज उठा जंगल


वहीं, जब दोनों बाघिन में फाइट हो रही थी तो इनकी दहाड़ से जंगल गूंज रहा था। आमतौर पर पर्यटकों को ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं। पर्यटकों के लिए यह पल कभी नहीं भूलने वाला है। गौरतलब है कि मॉनसून के दौरान सभी टाइगर रिजर्व पार्क बंद थे। एक अक्टूबर से सभी को खोला गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.