भोपाल में जाली नोट बनाने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Updated on 14-10-2024 11:30 AM

क्राइम ब्रांच भोपाल ने नकली नोट बनाने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी फरार है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 5.60 लाख रुपए की ठगी की है। उन्होंने झांसा दिया था कि 9.60 लाख रुपए के खर्च में 85 लाख रुपए के नोट तैयार कर देंगे। वारदात 15 दिन पुरानी है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट बनाने का सामान भी बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ठगी के संबंध में राजकुमार मेहरा (35) निवासी बैरसिया रोड ईंट खेड़ी ने शिकायत की। फरियादी राजकुमार ने शिकायत में बताया कि कार चालक उस्मान खान उसका परिचित है। 15 दिन पहले वह मिला और बोला कि मुझे कुछ लोग मिले हैं जो विश्वकर्मा नगर में रहते हैं। वह कांच की प्लेट व केमिकल से नोट बनाते हैं। कागज के एक बंडल 2.60 लाख रुपए और स्याही 7 लाख रुपए में आती है, जिससे 85 लाख रुपए के (100 और 500) असली जैसे दिखने वाले नोट तैयार होते हैं। इससे मैं उस्मान की बातों में आ गया। वह मुझे आरोपियों से मिलाने भोपाल मेमोरियल अस्पताल के पास ले गया। आरोपी मुझे यहां पास में स्थित अपने फ्लैट में लेकर पहुंचे और सामने ही नोट बनाकर दिखाए।

लौटने पर आरोपियों ने 2.60 लाख रुपए मांगे

फरियादी जैसे ही आरोपियों के फ्लैट पर लौटा तो आरोपियों ने तत्काल 2.60 लाख रुपए की मांग की। बताया कि कागज और अन्य सामान लाना होगा। फरियादी ने उन्हें इंतजाम कर दो दिन में यह रकम दे दी। इसके बाद आरोपियों ने स्याही के नाम पर 7 लाख रुपए मांगे, फरियादी ने मोहलत मांगी, दो बार में तीन लाख रुपए और आरोपियों को दे दिए। इस प्रकार कुल 5.60 हजार रुपए आरोपियों ने हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों ने कॉल उठाना बंद कर दिया। फ्लैट में भी ताला लगा दिया। तब मामले की शिकायत की गई।

फ्लैट पर ताला लगा मिला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। फ्लैट पर ताला लगा मिला। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान फरियादी ने बताया कि आरोपी आरिफ बाबू व रियाज भानपुर ओवर ब्रिज के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर आरिफ अली उर्फ बाबू निवासी छोला मंदिर और रियाज अली निवासी जनता क्वार्टर निशातपुरा को दबोच लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.