रंगोली बना रहीं दो बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा… इंदौर का मामला, नाबालिग निकला चालक

Updated on 29-10-2024 12:06 PM

 इंदौर। राजनगर में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के बाहर रंगोली बना रहीं दो बेटियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इसके बाद कार दुकान में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कार के नीचे फंस गई थीं।


स्वजन ने मशक्कत के बाद उन्हें निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक नाबालिग कार चालक निवासी हुकमचंद नगर फरार हो गया। हादसे में 14 वर्षीय नव्या को गंभीर चोट आई है। वह निजी अस्पताल में आईसीयू में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है, वहीं नीट की तैयारी कर रही 20 वर्षीय प्रियांशी दूसरे अस्पताल में भी भर्ती है।


देर रात बुआ के घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेजी से गली में आई और दोनों बेटियों को टक्कर मारकर दुकान में जा घुसी। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर लोग बाहर आए।
  • इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और कार पलटा दी। पुलिस ने देर रात बेटमा से 17 वर्षीय आरोपी को बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया।
  • दोनों बेटियों को पहले मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद नव्या को मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत ज्यादा खराब है
  • डॉक्टरों ने नव्या के ऑपरेशन के लिए दस घंटे का समय दिया है, जबकि प्रियांशी को भी गंभीर चोटें आई हैं। नव्या के पैर में फ्रैक्चर है और सिर में भी चोट लगी है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शी उमेश कुशवाह ने बताया कि जैसे ही दुर्घटना हुई, वे दौड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाने में मदद के लिए आए। राजकुमार प्रजापत ने बताया कि प्रियांशी उनकी भतीजी है।

दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित के चाचा की राजनगर में किराना की दुकान है। वह चाचा से मिलने के बाद घर के लिए निकला था। जय भवानी नगर की संकरी गलियों से घर जाने का रास्ता पास होने से वह यहां से जा रहा था।


क्षेत्र में नशा करने वालों का बढ़ रहा आतंक


रहवासियों के मुताबिक क्षेत्र में नशे की लत और असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया है। अक्सर बदमाश नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए हादसों को अंजाम दे रहे हैं। यह घटना भी इसी का परिणाम हो सकती है। यहां पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है।


डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही प्रियांशी


स्वजन ने बताया कि प्रियांशी डॉक्टर बनना चाहती है, इसलिए वह नीट की तैयारी कर रही है। पिता रंगोली की दुकान संचालित करते हैं। नव्या कक्षा आठवीं में पढ़ती है। पिता की पान की दुकान है। दोनों पड़ोसी हैं और अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.