भोपाल में बने दो ग्रीन कॉरिडोर, पांच मरीजों के जीवन को मिला नया सहारा

Updated on 09-11-2024 12:13 PM
 भोपाल। राजधानी में 73 साल के बुजुर्ग ने अपनी मृत्यु के साथ पांच जिंदगियों को रोशन कर गए। शुक्रवार को राजधानी में दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। ब्रेनडेड किडनी और लिवर को दूसरे अस्पताल में भेजा गया। इसमें एक किडनी को बंसल अस्पताल से एम्स अस्पताल भेजा गया और लिवर को इंदौर भेजा गया। दूसरी किडनी बंसल अस्पताल में ही एक मरीज को प्रत्यारोपित की गई।
वहीं दोनों आंखों को गांधी मेडिकल कॉलेज को दान दिया गया। बंसल और एम्स में शुक्रवार शाम को किडनी प्रत्यारोपण किया गया। वहीं लिवर को इंदौर में देर रात ट्रांसप्लांट किया जा सका। ग्रीन कॉरिडोर से लिवर को महज 45 मिनट में इंदौर पहुंचा दिया गया।

पुत्र ने दी अंगदान की सहमति

जानकारी अनुसार बुधनी निवासी गिरीश यादव को एक सप्ताह पहले ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिस वजह से उनके परिजनों ने उन्हें भोपाल लाकर बंसल अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को चिकित्सकों ने मरीज को ब्रेनडेड घोषित कर दिया। गिरीश के बड़े बेटे विनय यादव ने चिकित्सकों के परामर्श पर अपने पिता के अंगों को दान करने का निर्णय लिया।
विनय ने बताया कि उनके पिता गिरीश यादव बुधनी में एडवोकेट थे और अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई व समाज सेवा में खर्च किया। साथ ही वह बुधनी कांग्रेस में सक्रिय सदस्य थे। वे हमेशा कहते थे कि जिंदगी वही जो मृत्यु के बाद भी किसी के काम आए। उन्हीं से प्रेरणा लेकर हमने दूसरी जिंदगियों को बचाने के लिए अंगदान का फैसला किया।

21 साल की युवती का प्रत्यारोपण

जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों की टीम ने तमाम तरह की जांचें करने के बाद मरीज को ब्रेनडेड घोषित किया गया। इसके बाद शुक्रवार को पूरी प्रक्रिया शुरू हुई। दो किडनी में से एक किडनी भोपाल एम्स में दी गई, जहां एक 21 वर्षीय युवती का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। दूसरी किडनी अस्पताल में ही एक मरीज को दी गई, जबकि लिवर इंदौर में किसी मरीज को दिया जा रहा है।

हार्ट नहीं हो पाया डोनेट

ग्रीन कारिडोर से लिवर को महज 45 मिनट में इंदौर पहुंचा दिया गया। चिकित्सक मरीज का हार्ट डोनेट करना चाहते थे, लेकिन मरीज की उम्र 73 वर्ष थी। जिस कारण उनके हार्ट का डोनेशन नहीं हो सका। चिकित्सकों ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण मरीज के बाकी अंग तो ठीक थे, लेकिन हार्ट पर्याप्त रूप से काम नहीं कर रहा था। यही कारण रहा कि हार्ट किसी के काम नहीं आ सका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.