स्कूली छात्रा से दो मनचले करते थे छेड़खानी, एफआइआर दर्ज, आरोपित हिरासत में

Updated on 18-10-2023 12:16 PM
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में जहांगीराबाद पुलिस ने एक स्कूली छात्रा की रिपोर्ट पर मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों के खिलाफ पीछा कर छेड़छाड़ करने और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे।

कोचिंग आते-जाते समय करते थे परेशान

पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। कोचिंग आते-जाते समय मोहल्ले में रहने वाले फाजिल और इमरान नामक युवक अक्सर उसका पीछा कर अश्लील कमेंट्स करते थे। बीती तेरह अक्टूबर को दोनों युवकों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार शाम करीब छह बजे छात्रा कोचिंग जा रही थी तो उन दोनों ने फिर इसी प्रकार की हरकत की। घर लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

एक माह से अनदेखा कर रही थी

लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे करीब एक माह से राह पर आते-जाते परेशान कर रहे थे, लेकिन वह अब तक उनकी हरकतों को अनदेखा कर रही थी। कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकत बंद करना बंद नहीं कर रहे थे। इसलिए पुलिस की मदद ली और आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी है।

पुलिस ने तत्काल लिया एक्शन

शिकायत आने के बाद जहांगीराबाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर आरोपितों की जानकारी जुटाई और उनके घर से लेकर दोस्तों तक के यहां पर उनको तलाश किया। लेकिन आरोपित नहीं मिल रहे थे। बाद में उनको उनके एक ठिकाने से हिरासत में लिया गया है। जहां पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। अब दोनों पर गंभीर धाराओं में एफआइआर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.