भोपाल के ड्रग्स तस्कर गिरोह के दो और पैडलर गिरफ्तार:मास्टरमाइंड यासीन की 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड बढ़ी

Updated on 28-07-2025 11:43 AM

भोपाल में हाई प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी मामले में शनिवार सुबह दो पैडलर्स की गिरफ्तारी की गई है। मास्टरमाइंड यासीन अहमद उर्फ मछली से पूछताछ के आधार पर उसके करीबी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को पकड़ा गया है।

जग्गा शनिवार सुबह दिल्ली से भोपाल आया था। मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट के बाहर से उसे गिरफ्तार किया गया। यासीन की निशानदेही पर अंश चावला नाम के एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी की गई है। जबकि एक अन्य को हिरासत में लिया है। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

इधर, क्राइम ब्रांच की टीम यासीन मछली को बुधवारा स्थित उसके घर लेकर पहुंची। यहां से कई डिवाइस जब्त की गई है। बता दें कि ड्रग्स तस्करी के इस मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जस्टिस फॉर यासीन कैंपेनिंग कर रहा था जग्गा जग्गा को तस्करी के एवज में कुल कमाई का 30 प्रतिशत हिस्सा हर डिलीवरी के बाद दिया जाता था। वह हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल जीता था और शहर के तमाम नामचीन रेस्टोरेंट पब और लाउंज में उसका बैठना उठना था।

दरअसल, जग्गा की लंबी चैट यासीन के मोबाइल में मिली थी। चैट में ड्रग्स को लेकर बात सामने आई है। जग्गा सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहा था। कैंपेनिंग का नाम जस्टिस फॉर यासीन था। इससे जुड़े लोगों से भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

अंश और यासीन अहमद के चैट में ड्रग्स की बात क्राइम ब्रांच ने जिस अंश चावला को गिरफ्तार किया है, उसका और यासीन अहमद का चैट मिला है। जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है। अंश के पिता की काटजू हॉस्पिटल के सामने मूलचंद नाम से मेडिकल की दुकान है।

यासीन की मैक बुक में कई अश्लील फोटो-वीडियो दूसरी ओर, यासीन को शनिवार (26 जुलाई) को कोर्ट में पेश कर 30 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच ने यासीन की एक मैक बुक को भी जब्त किया है। जिसमें कई अश्लील फोटो वीडियो और चैट्स मिले हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी इसमें सेव हैं। यासीन से सोशल मीडिया, मोबाइल और सीधे संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

ड्रग पैडलर पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। मोहित बघेल भी दो दिनों से पुलिस की हिरासत में है। जिससे पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल रही हैं।

यासीन के खिलाफ पहला पीड़ित युवक सामने आया एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यासीन की मारपीट और प्रताड़ना का शिकार रहा पहला पीड़ित सामने आया है। उसकी शिकायत पर तलैया थाने में बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से लगातार यासीन और उसके परिवार से प्रताड़ित लोगों को सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की जा रही है। लिहाजा कई अन्य लोग पुलिस के संपर्क में हैं।

राजस्थान से अहम सुराग हाथ लगे एडिशनल डीसीपी ने बताया कि यासीन को टीम शनिवार को भोपाल लेकर लौट आई है। राजस्थान में ड्रग तस्करी से जुड़े उसके साथियों की अहम जानकारी मिली है। इन जानकारियों के आधार पर केस में आगे और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.