निगम के दो और सौर-ऊर्जा संयंत्र 15-अगस्त तक होंगे शुरू:ऊर्जा क्षमता 30 मेगावॉट से ज्यादा होगी

Updated on 20-05-2025 11:37 AM

भोपाल नगर निगम के दो और सौर ऊर्जा संयंत्र 30 जुलाई तक बिजली का उत्पादन शुरू कर देंगे। लेकिन, इसका उद्घाटन 15 अगस्त को किया जाएगा। यह संयंत्र प्रति घंटे 20.5 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगे। एक दिन पहले नीमच में पहले चरण के 10 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था।

यह संयंत्र हर घंटे 7 से 8 मेगावाट बिजली बना रहा है। इसका परीक्षण 14 अप्रैल को शुरू हुआ था। इसके बाद इसका उद्घाटन किया गया। एक संयंत्र पर 41 करोड़ रुपए खर्च हुआ। इसमें से निगम ने 14 करोड़ रुपए दिए। इससे निगम को सिर्फ 4.20 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलेगी, जबकि अभी निगम को एक यूनिट पर 6.14 रुपए खर्च करना पड़ता है। एक संयंत्र से हर साल 1 करोड़ 75 लाख यूनिट बिजली बनाने की उम्मीद है।

164 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट

नगर निगम कुल 4 प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसमें 10-10 मेगावाट दो और शेष दो 10.5-10.5 मेगावाट के हैं। प्रत्येक प्रोजेक्ट पर 41-41 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यानी कुल 164 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। इसमें नगर निगम 54 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इससे 25 साल तक नगर निगम को सभी खर्च मिलाकर करीब 4.20 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। इसके साथ ही पावर बैंक भी बनेगा। यानी ज्यादा बिजली बनने पर वह पावर बैंक में जमा कर सकेगा।

ऐसी स्थिति में निगम को केवल 10 मेगावाट के एक संयंत्र से हर साल 3 करोड़ 39 लाख 50 हजार की बचत होगी। पूरी क्षमता यानी 41 मेगावाट उत्पादन शुरू होने पर यह बचत कम से कम 4 गुना यानी 12 करोड़ से अधिक होगी। अगले वर्षों में टैरिफ के बढ़ने पर निगम पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ेगा।

अगले 25 सालों तक मिल सकेगी सस्ती दरों पर बिजली

पहले चरण में 10 मेगावाट का उत्पादन शुरू हो गया है। दूसरे चरण में दो संयंत्रों को भी 15 अगस्त तक शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इससे निगम को 25 साल तक सस्ती दरों पर बिजली मिल सकेगी। 

-हरेंद्र नारायण, कमिश्नर नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.