जैन मंदिर से चोरी हुईं अष्टधातु की तीन में से दो मूर्तियां बरामद, दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

Updated on 29-09-2023 12:04 PM
भोपाल। कोहेफिजा के एयरपोर्ट रोड पर वर्धमान नगर, दाता कालोनी में स्थित दिगंबर जैन मंदिर से रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरी हुईं तीन में से दो मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक टैक्सी चालक है। आरोपितों के कब्जे से मंदिर से चुराया गया चांदी का सामान भी बरामद किया गया है। भगवान महावीर व भगवान आदिनाथ की मूर्तियों को बरामद किया गया है। इसके अलावा भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति भी चोरी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है। भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति को भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सुभाष जैन काला (72) वर्धमान नगर, दाता कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार सुबह वह समाज के मनोज जैन, विनोद जैन,अनिल और संदीप गौधा के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सुभाष जैन महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं। उनका घर मंदिर के सामने ही हैं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने मंदिर बंद कर ताला लगा दिया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर से उनकी नजर मंदिर के गेट पर पड़ी तो गेट खुला हुआ नजर आया। वह मंदिर पहुंचे तो पता चला कि अंदर रखी अष्टधातु की तीन मूर्तियां नहीं थी। इसके अलावा चांदी का सामान भी चोरी हो चुका था।

घटना से जैन समाज में था आक्रोश

मंदिर से भगवान की मूर्तियां चोरी होने से जैन समाज के लोगों में आक्रोश था। कुछ महिलाएं अन्न-जल त्यागकर धरने पर बैठ गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.