भोपाल में सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत

Updated on 09-06-2025 04:41 PM

रविवार देर रात शहर के बागसेवनिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला का पति और दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों का सागर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बागसेवनिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार कार मिसरोद की ओर से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतक दीपाली वर्मा (33) और शिखा वर्मा (29) बहनें थीं और कटारा हिल्स क्षेत्र की रहने वाली थीं। वहीं घायलों में सक्षम जैन, सुयश चौहान और मनोराज शामिल हैं। शनिवार रात दोनों बहनें, दीपाली का पति और दोनों दोस्त पार्टी मनाने एमपी नगर के एक होटल गए थे। रात करीब 1:15 बजे जब सभी लोग कार से घर लौट रहे थे, तभी बागसेवनिया थाने के सामने यह हादसा हो गया।

ऐसे हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, मिसरोद की तरफ से आ रहा ट्रक जैसे ही थाने के सामने कट पाइंट से टर्न लेकर 80 फीट रोड की ओर मुड़ा, उसी समय कार तेज रफ्तार में आकर ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक बताई जा रही है। इतनी तेज रफ्तार में होने के कारण ड्राइवर ट्रक को देख नहीं सका और कार सीधी ट्रक में घुस गई।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दीपाली और शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक ड्राइवर की भूमिका और हादसे के कारणों को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार ही हादसे की वजह मानी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.