सात घाटों पर दो हजार गणेश प्रतिमाएं विसर्जित, सीएम शिवराज ने दी गजानन को विदाई

Updated on 29-09-2023 12:06 PM

भोपाल। गणेशोत्सव का समापन गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर हो गया। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा-अर्चना, महाआरती कर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के आमंत्रण के साथ बप्पा को विदाई दी गई। अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार देर रात तक खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा, मालीखेड़ी और रानी कमलपति आदि घाटों पर दो हजार से अधिक भगवान श्रीगणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। वहीं मुख्य चौराहे और कालोनियों में गणेश विसर्जन के लिए कुंड की व्यवस्था की गई थी। यहां निगम कर्मचारियों को लगाया गया था। इस दौरान विसर्जन घाटों में अलग-अलग पूजन सामग्री लाने वालों को तुलसी के पौधे और कपड़े के थैले भेंट किए गए। राजधानी में परंपरागत चल समारोह निकाला गया। शुक्रवार को भी भगवान गणेशजी को अलग-अलग विसर्जन घाटों पर विसर्जित किया जाएगा।

क्रेन से बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन, घाटों पर पुख्ता इंतजाम

नगर निगम द्वारा घाटों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए एक दर्जन से अधिक बड़ी क्रेन के साथ लाइफ जैकेट, लाइफ बाय, ट्यूब, रस्सी बंडल की व्यवस्था की गई है। यहां निगम के 300 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी को तैनात किया गया है। वहीं, घाट में विसर्जन के दौरान इसकी लाइव मानीटरिंग कराई जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। घाटों पर हादसा न हो, इसलिए पानी में उतरने पर पूरी तरह से रोक है। क्रेन की मदद से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है, जबकि छोटी मूर्तियों के लिए घाटों पर कुंड बनाए गए हैं।

सीएम शिवराज ने प्रेमपुरा घाट पर किया गणपति विसर्जन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दस दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना के बाद अनंत चतुर्दशी पर गणपति को विदाई दी। प्रेमपुरा घाट में विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा स्टाफ, निवास से प्रेमपुरा घाट तक बैंड दल और भजन कीर्तन के साथ वृहद चल समारोह में शामिल हुए।

चल समारोह पर पुष्पों की वर्षा

श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा अनंत चतुर्दशी चल समारोह इस बार नए मार्ग से निकाला गया। रात्रि आठ बजे नादरा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर अल्पना टाकीज,भारत टाकीज, इतवारा, हनुमानगंज, जवाहर चौक जुमेराती, कमला पार्क होते हुए रानी कमलापति घाट पहुंचा। यहां से कुछ झांकियां प्रेमपुरा घाट के लिए भी रवाना हुईं। यहां पुलिस व निगम अधिकारियों की उपस्थिति में क्रेनों से झांकियों का विसर्जन देर रात तक चलता रहा। जगह-जगह पुष्पों की वर्षा हुई। डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे।

भेल में निकला चल समारोह

भेल क्षेत्र के इंद्रपुरी में 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को विसर्जन चल समारोह निकाला गया। कार्यक्रम का आयोजन इंद्रपुरी स्थित मां जगदंबा गणेश उत्सव समिति द्वारा किया गया। चल समारोह इंद्रपुरी से शुरू होकर पिपलानी पेट्रोल पंप होते हुए प्रेमपुरा घाट पहुंचा। जहां भगवान गणेश का विसर्जन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.