टू-व्हीलर फ्री, इलेक्ट्रिक बसों से ही आ-जा सकेंगे छात्र:मैनिट के पूर्व छात्र ने दी 24 करोड़ रुपए की 4 ई-बस

Updated on 16-07-2024 12:50 PM

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) राजधानी का पहला ऐसा संस्थान बन गया है जहां छात्र कैंपस के भीतर टू-व्हीलर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। यहां अब इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसी से कैंपस के भीतर छात्रों को आवाजाही करनी होगी। मैनिट में 4 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। प्रत्येक की कीमत 6 करोड़ रुपए है। मैनिट के पूर्व छात्र विवेक देवांगन (1989) ने संस्थान के लिए ये बसें दी हैं। वे आईएएस हैं। वर्तमान में आरईसी लिमिटेड के सीएमडी हैं।

मैनिट को ग्रीन कैंपस बनाने की योजना के चलते इन बसों का यहां संचालन किया जाएगा। यहां विभिन्न कोर्सेस में पांच हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। अधिकारियों के मुताबिक यहां लगभग ढाई हजार वाहन थे। इन्हें अब कैंपस में नहीं लाया जा सकेगा। इससे यहां प्रदूषण भी रुकेगा।

एक बस में 50 छात्र बैठ सकेंगे

मैनिट के अधिकारियों के मुताबिक बस की क्षमता 50 सवारी की है। ये बसें हॉस्टल से उनके डिपार्टमेंट तक चलेंगी। इसके अलावा अगर छात्रों को कैंपस से बाहर किसी काम से जाना है तो यह उन्हें मेन गेट तक छोड़ेंगी। कैंपस के बाहर से छात्र अन्य साधन से गंतव्य तक जा सकेंगे।

समय पर पहुंचेंगे- मैनिट के अधिकारियों ने बताया कि इसका एक फायदा यह भी होगा कि छात्र हॉस्टल से देर रात यहां-वहां नहीं जा सकेंगे। कार्यालयीन समय में ही बसों का संचालन होगा। इससे छात्र समय से डिपार्टमेंट पहुंच सकेंगे। समय की बचत होगी तो पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे।

संस्थान के पूर्व छात्र ने दी हैं बसें, एक कंपनी के सीएमडी हैं

मैनिट के पूर्व छात्र विवेक देवांगन (1989) ने संस्थान के लिए ये बसें दी हैं। वे आईएएस हैं। वर्तमान में आरईसी लिमिटेड के सीएमडी हैं। गौरतलब है कि यहां के पूर्व छात्र मैनिट के लिए मेंटरिंग सेशन, इंटर्नशिप, इवेंट स्पांसरशिप, इंडस्ट्री-एकेडमिया काॅलोब्रेशन आदि में भी सहयोग करते हैं। मैनिट एलुमिनी एसोसिएशन के प्रेसीडेंट बिप्लव डे ने भी इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की। मैनिट के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पूर्व छात्रों को भी बुलाकर बसों को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाएगा।

जानिए विवेक कुमार देवांगन के बारे में

विवेक कुमार देवांगन मणिपुर कैडर [1993 बैच] के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने एनआईटी, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई. और आईआईटी, दिल्ली से ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन में पी.जी. किया है। आरईसी में नियुक्ति से पहले, वे भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे।

600 एकड़ में फैला है कैंपस

संस्थान लगभग 600 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। ऐसे में छात्र बाइक से दिनभर यहां से वहां आते-जाते थे। कई बार

तेज रफ्तार वाहन चलाने की शिकायतें भी मिलती थीं। इसके अलावा दुर्घटनाएं भी होती थीं। अब यह छात्रों के लिए टू-व्हीलर फ्री जोन बन गया है।

    अब जानिए आरईसी के बारे में

    (आरईसी, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक 'महारत्न' कंपनी है और भारतीय रिजर्व बैंक में गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है।)



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.