भोपाल स्टेशन पर वाहन दौड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार:मेट्रो निर्माण के चलते बदली पार्किंग व्यवस्था

Updated on 06-07-2025 02:13 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते पार्किंग की एंट्री बंद है, जिससे यात्रियों और वाहनों को एग्जिट गेट से अंदर आना पड़ रहा है। इसी गफलत और प्लेटफॉर्म-6 की तरफ स्पष्ट डिमार्केशन नहीं होने का फायदा उठाकर एक युवक चार पहिया वाहन लेकर सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। वहीं, एक अन्य युवक प्लेटफॉर्म-4 पर तेज रफ्तार से स्कूटी चलाता नजर आया।

इस लापरवाही ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेल सुरक्षा बल ने दोनों युवकों को उनके वाहनों सहित गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो के बाद कुछ ही घंटों में गिरफ्तार शनिवार सुबह का यह घटनाक्रम यात्रियों ने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला रेल मदद पोर्टल और ट्विटर तक पहुंचा, जिसके बाद वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के निर्देश पर RPF ने तत्काल जांच शुरू की। प्लेटफॉर्म-6 पर कार लेकर पहुंचे युवक की पहचान रवि कुमार वाधवानी (पुत्र हेमंत दास वाधवानी, भोपाल) के रूप में हुई। वह MP04 CC 1317 नंबर की कार से सहयात्री को छोड़ने आया था। दूसरे आरोपी मोहम्मद आदिल (पुत्र वकील अहमद, भोपाल) ने स्कूटी प्लेटफॉर्म-4 पर दौड़ाई। उसने पूछताछ में बताया कि वह एक ऐसे यात्री को छोड़ने आया था, जिसके दोनों पैर टूटे थे।

मेट्रो निर्माण की वजह से पार्किंग का प्रवेश द्वार बंद

रेल सुरक्षा बल ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश) और 154 (खतरनाक कार्य) के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं। RPF पोस्ट प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि प्लेटफॉर्म-6 की ओर पार्सल ऑफिस के सामने से वाहन अंदर आ सकते हैं।

चूंकि मेट्रो निर्माण की वजह से पार्किंग का प्रवेश द्वार बंद है, इसलिए यात्री एग्जिट गेट से ही आ-जा रहे हैं। यहां किसी प्रकार की सुरक्षा जांच या स्पष्ट डिमार्केशन न होने के कारण युवक प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया।

रेलवे ने जताई सख्ती, सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रेलवे गंभीरता से ले रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्टेशन पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जाएगी।

सवाल यह भी– अब तक डिमार्केशन क्यों नहीं? यह घटना न सिर्फ एक सुरक्षा चूक है बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि स्टेशन जैसे संवेदनशील परिसर में मेट्रो कार्य के कारण बदले मार्गों की जानकारी और डिमार्केशन अभी तक क्यों नहीं की गई। बिना किसी स्थायी सुरक्षा व्यवस्था के प्लेटफॉर्म तक वाहन पहुंच जाना एक बड़े खतरे की घंटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.