देहरादून में भोपाल के दो युवक केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार, कहीं ये रेडियो एक्टिव तो नहीं... एटॉमिक सेंटर करेगा जांच

Updated on 15-07-2024 01:16 PM
 भोपाल। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक केमिकल डिवाइस के साथ पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली के साथ भोपाल के दो युवक जैद अली और अभिषेक जैन समेत के पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। केमिकल के रेडियो एक्टिव होने की आशंका के बाद भाभा एटॉमिक सेंटर में इसकी जांच कराने की तैयारी की जा रही है।दोनों आरोपितों के स्वजन देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। आरोपितों के स्वजनों की उनकी कारगुजारियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। एक आरोपित के घर ताला लगा तो दूसरे के पिता घर पर अकेले हैं। उनको बेटे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जैद के पिता उबैद अली घर पर अकेले हैं।

वह गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी करते थे। जैद उनका इकलौता बेटा है। उन्होंने एक प्रॉपर्टी बेचने के बाद अपने बेटे को रकम दी थी, जिससे वह खुद का काम करना चाहता था। उसने बीकॉम तक पढाई भी कर रखी है।

स्वजनों से दिल्ली जाने का कहकर निकला था

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जैद अली के घर में उसकी मां, पिता के साथ रहता था। उसकी एक बहन है, उसकी शादी हो चुकी है। वह अपने पिता से दिल्ली जाने का कहकर निकला था। उनकी अपने बेटे से करीब चार दिन पहले बात हुई थी। उसके बाद उससे बात नहीं हुई थी। शुक्रवार को जब देहरादून पुलिस का उनके पास फोन आया, तब उनको बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी हुई।

मां और दामाद को किया देहरादून रवाना

पुलिस ने जैद अली और अभिषेक जैन के स्वजनों को तत्काल देहरादून बुलाया है। उसके बाद जैद अली की मां अपने दामाद के साथ चली गई। दूसरे आरोपित अभिषेक जैन की पत्नी भी देहरादून के लिए रवाना हो गई है।आरोपित अभिषेक जैन भोपाल के कोलार का रहने वाला है,लेकिन भानपुर की टाप रेसीडेंसी कालोनी रह रहा है। उसके घर पर फिलहाल ताला लगा है।

प्रदेश की गुप्तचर एजेंसियां अलर्ट पर

भोपाल के आरोपित जैद अली और अभिषेक जैन की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की गुप्तचर एजेंसियां अलर्ट हो गई है। दोनों आरोपितों की जानकारी अपने स्तर पर जुटा रही है। इसके अलावा देहरादून पुलिस से भी संपर्क कर उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश में हैं कि आखिरकार इन दोनों आरोपित उप्र, दिल्ली के आरोपितों के कैसे संपर्क में आए और इस मामले में कैसे शामिल हो गए?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.