कुछ देर बाद जलाया जाएगा यूका का जहरीला कचरा:पीथमपुर में पहले ट्रायल रन में 10 टन वेस्ट जलाएंगे

Updated on 28-02-2025 10:22 AM

भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा आज से पीथमपुर में जलाया जाएगा। अब से कुछ देर बाद रामकी एनवायरो फैक्ट्री के इंसीनरेटर में प्रक्रिया शुरू होगी। पहले ट्रायल रन में 10 टन कचरे को जलाने में तीन दिन लगेंगे। पीथमपुर में इंदौर देहात और धार जिले के 24 थानों के 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

मध्यप्रदेश प्रदूषण विभाग के रीजनल अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि अभी 12 कंटेनरों में से 5 कंटेनरों से अलग-अलग कचरे का सैंपल निकालकर इंसीनरेटर के पास ले जाया गया है। इंसीनरेटर को कुछ घंटे टेंपरेचर सेट होने तक खाली चलाया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर करेंगे निगरानी 10 टन कचरा जलने में लगभग 72 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद अगली प्रक्रिया की जाएगी। इससे निकलने वाली राख, गैस, सॉलिड पार्टिकल और पानी को उचित तरीके से नष्ट किया जाएगा। यह पूरा काम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में होगा।

5 घंटे में पहुंचेगा 800 डिग्री तापमान इंसीनरेटर को 800 डिग्री सेल्सियस तापमान तक पहुंचाने में करीब 5 घंटे का समय लगेगा। इसके लिए प्रति घंटे 600 लीटर डीजल की खपत होगी। जलाने से पहले पूरे कचरे को मिक्स किया जाएगा। इंसीनरेटर का तापमान 850 डिग्री तक पहुंचने के बाद ही कचरे को डाला जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारी और मजदूर विशेष उपकरणों के साथ काम करेंगे।

एसडीएम बोले- अफवाहों पर ध्यान नहीं दें एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार संबंधित एजेंसी प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रही हैं। लॉ एंड ऑर्डर के लिए इलाके में व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.