उज्जैन महापौर ने महाकाल को अर्पित किया एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा

Updated on 08-08-2023 12:39 PM

उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल रविवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और एक वर्ष में महापौर के रूप में किए कार्यों का लेखा-जोखा एक फोल्डर के रूप में भगवान महाकाल को अर्पित किया। आगे भी जनसेवा के कार्य करने को आशीर्वाद और हिम्मत मांगी। मालूम हो कि पिछले वर्ष 5 अगस्त को भाजपा नेता मुकेश टटवाल ने निर्वाचित 37 भाजपा पार्षदों के साथ महापौर पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सिंहस्थ भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देने, सभी 54 वार्डों में जनसहायता केंद्र खोलने, यातायात व्यवस्था सुधारने, मंदिर पहुंच मार्गों की सारी बाधाएं हटाने और सड़कों को मवेशी मुक्त करने की घोषणा की थी।

महाकाल मंदिर में अवंतिका द्वार

शपथ से पहले मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में डुबकी लगाकर शिप्रा शुद्धि का संकल्प भी लिया था। उनकी घोषणाओं का कुछ हद तक पालन हुआ और कुछ नहीं भी। प्रबुद्धजनों का कहना है कि उन्होंने उज्जैन दर्शन के लिए महाकाल लोक एक्सप्रेस बस सेवा शुरू कराना, महाकाल मंदिर में सामान्य दर्शनार्थियों के लिए भस्मारती का कोटा बढ़ाकर 500 किए जाने, उज्जैन के नागरिकों के लिए महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए एक अलग ‘अवंतिका द्वार’ खुलवाने जैसे कार्य प्रशंसनीय है परंतु बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में, विकास कार्यों को गति देने में महापौर पिछड़े हैं।

नर्मदा नदी का साथ होने पर भी भीषण गर्मी के वक्त एक दिन छोड़कर शहर में जल प्रदाय कराना, शिप्रा में बार-बार नालों का पानी सीधे मिलने, वार्डों में गंदगी फैलने, सड़कों पर बरसात का पानी जमा होने, स्ट्रीट लाइट बंद होने, सड़क पर अतिक्रमण, मवेशी, अस्त-व्यस्त ट्रैफिक की स्थिति सुशासन के दावों पर सवाल उठाती है।

महालोक के लोकार्पण, सीवरेज प्रोजेक्ट को गति देने का भी जिक्र

उज्जैन महापौर के एक वर्ष की उपलब्धि बताते फोल्डर में महाकाल महालोक के लोकार्पण, शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में 18 लाख 82229 दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाने, रंगपंचमी पर नगर गैर निकालने, भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन प्रोजेक्ट को गति देने, 126 करोड़ की देनदारी 55 करोड़ रुपये पर सिमटाने, फोल्डर में महाकाल मंदिर में सामान्य दर्शनार्थियों के लिए भस्मारती का कोटा बढ़ाकर 500 किए जाने, उज्जैन के नागरिकों के लिए महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए एक अलग ‘अवंतिका द्वार’ खुलवाने, सात करोड़ रुपये से शहर की 12 सड़कों का डामरीकरण कराने, 1230 मीटर लंबा गौतम मार्ग चौड़ीकरण कार्य शुरू कराने, महाकाल लोक एक्सप्रेस बस सेवा शुरू कराने, कानीपुरा में बनाई आवासीय मल्टी सुजलाम में 147 परिवारों को गृह प्रवेश कराने का लेख प्रमुख रूप से किया है। यह भी बताया है कि एक वर्षीय कार्यकाल में महापौर परिषद की कुल आठ बैठक हुई, जिसमें 147 विषयों के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.