'नमामि शिप्रा' से होगा उज्जैन का कायाकल्प

Updated on 22-05-2024 12:27 PM
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले मोक्षदायिनी शिप्रा को अविरल और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नमामि गंगे की तर्ज पर ' नमामि शिप्रा' अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिये ही उज्जैन नगरी का भी कायाकल्प किया जाएगा। उज्जैन नगर की जरूरतों और विकास को ध्यान में रखते हुए सिंहस्थ पर केंद्रित कार्यों का क्रियान्वयन होगा।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने निर्देश दिए कि शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, शिप्रा के संरक्षण और जन सुविधा का ध्यान रखते हुए नदी के घाटों को विकसित करें। जरूरत के अनुरूप और घाट बनाए जा सकते हैं।

मंगलवार को सिंहस्थ-2028 की तैयारी के संबंध में मंत्रालय में आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि सिंहस्थ के आयोजन और समन्वय के लिए मंत्रिमंडल समिति बनेगी। जिसकी अध्यक्षता वह स्वयं करेंगे। इसी वर्ष के बजट में तीन वर्ष में पूर्ण होने वाले कार्यों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ में आवागमन को देखते हुए महत्वपूर्ण जावरा-उज्जैन, इंदौर-उज्जैन फोरलेन, उज्जैन रेलवे स्टेशन क्षेत्र की क्षमता वृद्धि तथा उज्जैन के आस-पास फ्लेग स्टेशन विकसित करने जैसे बड़े कार्यों को तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ के कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करें। जिसे भारत सरकार को भेजा जाएगा। वहीं उज्जैन से 25 किमी दूर स्थित सेवरखेड़ी में सिलारखेडी जलाशय में मानसून में 55 मिलियन क्यूबिक मी वर्षा जल लिफ्ट करके स्टोर किया जाएगा। जलाशय की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। और इसे 45 दिन में भरा जा सकेगा।

मानसून के बाद साढ़े चार माह तक पांच क्यूमेक्स यानी 1000 लीटर प्रति सेकंड के फोर्स से पानी शिप्रा में शनि मंदिर घाट के पास पाइपलाइन से छोड़ा जाएगा। इधर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने सुझाव दिया कि सिलारखेड़ी के ऊपर नर्मदा का कैचमेंट है, इस पानी को भी शिप्रा में डाला जा सकता है।

सिंहस्थ के लिए 650 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसमें सड़क, पानी, बिजली सहित 29 प्रोजेक्ट पर काम होगा। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा सहित अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, डा. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, संजय दुबे, मनीष सिंह, राघवेंद्र सिंह, संदीप यादव तथा अन्य अधिकारी चर्चा में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि शिप्रा को अविरल और निर्मल रखने के लिए सभी विभाग और एजेंसी तीन स्तर पर कार्य करेगी। इंदौर-उज्जैन के बीच स्टापडेम मरम्मत व निर्माण, गंदे पानी के डायवर्जन की योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए आइआइटी से सुझाव और विकल्प भी प्राप्त किए जाएंगे। नदी के बेहतर स्वरूप के लिए नमामि शिप्रा कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा।

नदी पर संपूर्ण शहरी क्षेत्र में नवीन घाटों का निर्माण किया जाएगा। इंदौर, सांवेर, देवास व उज्जैन नगरीय क्षेत्रों में वर्ष 2040 की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए जल-मल योजनाएं और सीवेज ट्रीटमेंट प्लान वर्ष 2027 से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे। कान्ह नदी सहित शिप्रा नदी में मिलने वाले सभी नदी-नालों का दिसंबर 2027 तक ट्रीटमेंट सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों का दल प्रयागराज और हरिद्वार कुंभ का करेगा अध्ययन

सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के साथ-साथ संपूर्ण मालवा और निमाड़ के जिलों में भी विकास कार्य होंगे। इन जिलों के अधोसंरचना कार्यों के प्रस्तावों का समय-सीमा में क्रियान्वयन किया जाएगा। सिंहस्थ के बेहतर प्रबंधन और समन्वय के लिए अधिकारियों का दल प्रयागराज और हरिद्वार कुंभ का अध्ययन भी करेगा। मुख्यमंत्री डा. यादव ने चर्चा में कहा कि उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक के प्रथम व द्वितीय चरण, उज्जैन विकास प्राधिकरण तथा गृह निर्माण मंडल की योजनाओं को सम्मिलित करते हुए कार्ययोजना बनाई जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.