"मामा जी, मेरा, डॉक्टर बनने का सपना आपने पूरा किया"

Updated on 09-09-2023 05:55 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल में रहने वाली बालिका सुश्री अपर्णा साहू ने बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बताया है। सुश्री अपर्णा ने मुख्यमंत्री से प्राप्त हौसले और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेकर नीट के माध्यम से एमबीबीएस कोर्स के लिए चुने जाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना है।

आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री चौहान से अपर्णा ने भेंट कर उन्हें प्राप्त उपलब्धि से अवगत करवाया और स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री के साथ पौध-रोपण भी किया। सुश्री अपर्णा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को लिखी पाती और बधाई पत्र प्रत्यक्ष रूप से भेंट किया। कु.अपर्णा साहू द्वारा लिखी पाती इस प्रकार है:

भांजी की पाती मामा के नाम

आदरणीय मामा जी,

मैं अपर्णा साहू, आयु 18 वर्ष एस. ओ. एस. बालग्राम की बालिका हूँ। मामा जी आपको मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष महसूस हो रहा है कि मैंने NEET-2023 को उत्तीर्ण किया है तथा मुझे MBBS में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में सीट आंवटित हुई है। मामा जी, मेरा डॉक्टर बनने का बचपन का सपना आपके आशीर्वाद से पूर्ण होने जा रहा है। यदि आपकी "मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना" न होती तो मेरे और मेरी संस्था के लिए मेडिकल शिक्षा का शुल्क वहन करना असंभव होता। मामा जी आप हमारे जैसे सभी बच्चों के लिए उम्मीद की किरण हैं। आपके आहवान "बच्चों तुम मेहनत करो, तुम्हारे मामा हमेशा तुम्हारे साथ है," से हमें हौसला मिलता है।

मामाजी, मैं आपके इस उपहार, जिसने मेरी जिन्दगी में रोशनी भर दी है, के लिए हमेशा आभारी रहूँगी तथा आपका आशीर्वाद हमेशा यूँ ही हम सभी बच्चों पर बना रहे। साथ ही मैं आपसे वादा करती हूँ कि डॉक्टर बनने के बाद मैं समाज सेवा कर अपना कर्तव्य पूरा करूँगी।

                                                                                               आपकी प्यारी भांजी
                                                                                                   अर्पणा साहू


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.