आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला मुख्यालय पर निकाली गई प्रभातफेरी

Updated on 03-10-2021 04:57 PM

गुना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम की शुरूआत जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी के आयोजन के साथ की गई। प्रभात फेरी को प्रधान जिला न्यायाधीश राजेश कुमार कोष्टा द्वारा जिला कलेक्टर फ्रेंक नोबल ., पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। प्रभात फेरी का हाट रोड़ पर स्वागत जिला व्यापार एवं उद्योग संघ की ओर से अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव अभिजीत गोयल, अंकुर दुसाज द्वारा किया गया। इसके अलावा नगरपालिका परिषद, गुना द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश रविन्द्र कुमार भद्रसेन, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रामपाल सिंह परमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार शर्मा, जिला न्यायाधीश श्रीमती वर्षा शर्मा, आर.पी.जैन, हर्ष सिंह बहरावत, प्रदीप दुबे, सचिन कुमार घोष, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मोनिका आध्या, अपर जिला मजिस्ट्रेट विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत सी... नीलेश पारिक, जिला रजिस्ट्रार मुनेन्द्र सिंह वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित श्रीवास्तव, सुनील खरे, निशांत मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, अमोघ अग्रवाल, नितिन वर्मा, अंकित भुजंग, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा, सी.एम.एच.. पी. बुनकर, ..पी.डब्ल्यू.डी. पी.के.श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी डी.एस. जादौन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तेजसिंह यादव, डी.एस.पी. ट्रैफिक मुकेश दीक्षित, रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव, निरीक्षक कैन्ट अवनीत शर्मा सहित अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारीगण, एन.सी.सी., एन.एस.एस., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेवा निवृत कर्मचारी संघ, महिला मंडल आदि ने सहभागिता की।


गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी का मध्यस्थता जागरूकता शिविर के साथ हुआ समापन


गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी का शुभारंभ जिला न्यायालय के परिसर गांधी हॉल में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत हुआ तथा जिला न्यायालय प्रागंण से हरी झंडी दिखाकर रवाना की की गई प्रभात फेरी न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर अंबेडकर भवन, शांति निकेतन स्कूल के सामने से होते हुये हाट रोड, हनुमान चैराहा के रास्ते जिला न्यायालय परिसर में गांधी हॉल में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम के साथ समाप्त हुई।

मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश राजेश कुमार कोष्टा, विशेष न्यायाधीश रविन्द्र कुमार भद्रसेन, अधिवक्ता संघ रामपाल सिंह परमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार शर्मा द्वारा मध्यस्थता के संबंध में अपने विचार रखे गये। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.