कमजोर प्रदर्शन वाले युवा कांग्रेस के पदाधिकारी बदले जाएंगे, शीघ्र ही बनेगी नई टीम

Updated on 24-05-2024 12:14 PM
भोपाल। प्रदेश युवा कांग्रेस की शीघ्र ही नई टीम बनेगी। इसमें कमजोर प्रदर्शन वाले पदाधिकारियों को हटाकर दूसरों को अवसर दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल में संगठन के जिला व विधानसभा अध्यक्षों से एक-एक कर चर्चा की। इस दौरान इनके नीचे ऐसे पदाधिकारियों के नाम भी सामने आए जो ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन्हें बदलने की तैयारी है।साथ ही जिला व विधानसभा इकाई में से कुछ के प्रमुख भी बदले जाएंगे। एक-एक से चर्चा में मितेंद्र सिंह ने सभी जिला और विधानसभा अध्यक्षों को आश्वस्त किया कि जिले में जो कठिनाइयां आ रही हैं उन्हें प्रदेश संगठन की ओर से परस्पर संवाद कर सबसे पहले दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला और विधानसभा इकाइयां सक्रिय रहें।

जो भी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण भाव से नहीं कर पाएगा, उसकी जगह किसी अन्य ऊर्जावान नौजवान साथी को अवसर दिया जाएगा। दूसरे दिन की चर्चा में मितेंद्र ने यह भी कहा कि इस सोच के साथ काम नहीं करना है कि अब अगला चुनाव पांच साल बाद होगा। संगठन का सोच हर दिन चुनाव लड़ने जैसा होना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.