संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचित व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ लेवे : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

Updated on 08-01-2024 12:37 PM

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम बड़वन एवं धमनार में शामिल हुए। यात्रा के दौरान शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात शिविर में नन्ही-नहीं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां दी गई।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड आम जनता के लिए गारंटी कार्ड है। प्रधानमंत्री ने 5 लाख रुपए का गारंटी कार्ड प्रदान किया है। यह कार्ड फ्री में इलाज की गारंटी प्रदान करता है। एक समय था जब गंभीर बीमारियों के लिए इलाज करना बहुत मुश्किल हुआ करता था। कई लोगों को बड़ी-बड़ी बीमारियों के कारण जान तक गवानी पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात की चिंता कर आयुष्मान कार्ड योजना बनाई। जो गरीब परिवारों के लिए सहारा बनी। किसी गरीब व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना किसी पुण्य से कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सहित अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। जिसमें हम सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। यह भाव सबके अंदर उत्पन्न होना चाहिए। और यह हम सभी की जिम्मेदारी भी हैं। भारत को विश्व में नंबर वन स्थान पर लाने की। सरकार ने सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की है। सभी को शुद्ध पानी मिले, जिससे बीमारियों का प्रकोप ना हो। इसके लिए नल जल जैसी योजना सरकार ने बनाई। केन्द्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर राज्य का बराबर विकास किया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर गरीब के घर में गैस के चूल्हे पर रोटियां बना रही है। ऐसे हितग्राही जिनको शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, या किसी कारण आवेदन जमा नहीं कर पाए वे संकल्प यात्रा के माध्यम से आवेदन दे सकते है। तथा शासन की योजनाओं का लाभ ले।

शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने सभी लोगों से 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा नवीन गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र, स्वस्थ बालक स्पर्धा कार्ड, पोषण किट आदि हितग्राहियों को प्रदान किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.