सीएनजी कचरा वाहनों का फीडबैक लेने डोर-टू-डोर पहुंची यूनिडो की टीम

Updated on 01-12-2023 12:02 PM
भोपाल। संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूनिडो) की टीम ने गुरुवार को नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों के साथ डोर-टू-डोर फीडबैक लिया। इस दौरान रहवासियों से पूछा कि सीएनजी वाहन आते हैं कि नहीं? इससे कालोनियों में ईंधन से होने वाले प्रदूषण में कमी आई क्या? इसके साथ ही यूनिडो की टीम आदमपुर छावनी स्थित लैंडफिल साइट व गोविंदपुरा कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण भी किया।

यूनिडो ने की है आर्थिक मदद

बता दें कि यूनिडो ने नगर निगम को 250 सीएनजी कचरा वाहनों को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए हैं। निगम ने यूनिडो की सहायता से 100 सीएनजी वाहन खरीद लिए हैं। जबकि 125 वाहन भी जल्द आने वाले हैं। इन वाहनों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। इससे रहवासी कालोनियों में प्रदूषण की कमी आई है। वहीं, ईंधन के रूप में होने वाले खर्च से भी निगम को राहत मिल गई है। सीएनजी वाहनों का सही ढंग से उपयोग हो रहा है या नहीं? इसका फीडबैक लेने यूनिडो की टीम राजधानी पहुंची है। बुधवार को निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए से मुलाकात के बाद गुरुवार को टीम भेल पहुंची। यहां जोन क्रमांक 14 के अवधपुरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर कलेक्शन देखा।

कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कलेक्शन के बारे में बताया

यूनिडो के सदस्य नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की टीम के साथ भेल की कालोनियों में पहुंची। कचरा वाहन पर तैनात अमले व अन्य सफाई मित्रों से चर्चा की। जहां निगम के मैदानी अमले ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के तहत घरों से कचरा अलग-अलग डस्टबिन में लिया जाता है, फिर कचरा वाहनों में अलग-अलग बनाए गए कम्पार्टमेंट में गीला-सूखा कचरा अलग रखते हैं। इसके बाद इसे निष्पादन स्थल तक पहुंचाया जाता है।

कचरे को लैंडफिल साइट भेजने की प्रक्रिया को समझा

यूनिडो की टीम ने गोविन्दपुरा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन देखा। यहां मौजूद कर्मचारियों से कचरे के निष्पादन और कचरे को काम्पेक्ट कर आदमपुर छावनी भेजने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके बाद टीम आदमपुर छावनी पहुंची। जहां 400 टन क्षमता के बायो सीएनजी प्लांट को देखा। इस दौरान दल के सदस्य डा. नीरज नेगी, डा. एलेक्सजेंडर एलेक्स, यूनिडो के अधिकारी डा. एनपी सिंह व बीआर मिश्रा के अलावा निगम के सहायक यंत्री सौरभ सूद, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा, उपयंत्री विकास मरकाम उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.