दो वर्ष से नहीं मिला गणवेश, रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल आ रहे हैं बच्चे

Updated on 24-10-2023 12:32 PM
भोपाल। राजधानी के शासकीय उमावि बरखेड़ा पठानी, सरोजिनी नायडू कन्या स्कूल, शासकीय कन्या उमावि जहांगीराबाद, शासकीय प्राथमिक शाला सेवनिया गोंड में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के अधिकांश बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे हैं। तमाम स्कूलों में ऐसा ही हाल है। आधा सत्र बीत गया, लेकिन सरकारी स्कूलों के पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलने वाला निश्शुल्क गणवेश अब तक नहीं मिला। इससे विद्यार्थी रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल आ रहे हैं।

हर साल वितरित किया जाता है दो जोड़ी गणवेश

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से हर साल करीब 65 लाख से अधिक विद्यार्थियों को दो जोड़ी गणवेश निश्शुल्क प्रदान किया जाता है। दो साल से विद्यार्थियों को गणवेश नहीं मिला। वहीं इस सत्र में भी गणवेश वितरण होने की संभावना नही है। ऐसे में तीन सत्रों में नए प्रवेशित बच्चे रंग-बिरंगे ड्रेस में स्कूल पहुंच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस सत्र के गणवेश को तैयार करने का आर्डर राज्य आजीविका मिशन को जुलाई में ही दिया गया था, लेकिन अब तक गणवेश तैयार नहीं हो पाया। अगले माह तक तैयार कराकर वितरित कर दिया जाएगा।

हर साल 390 करोड़ रुपये खर्च होते हैं

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से हर साल प्रदेश के 65 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए दो जोड़ी गणवेश तैयार वितरित किए जाते हैं। इसके लिए करीब 390 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से महिला स्वसहायता समूहों से गणवेश तैयार कराया जाता है, लेकिन अब तक गणवेश तैयार नहीं हुए हैं।

जिले के 85 हजार विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए जाते हैं

भोपाल जिले के पहली से आठवीं तक के 85 हजार विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए जाते हैं। राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में प्री-प्रायमरी और पहली कक्षा के विद्यार्थी रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल आ रहे हैं। वहीं कुछ कक्षाओं में पुराने गणवेश का साइज छोटा होने के कारण भी विद्यार्थी रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

दो साल से गणवेश नहीं मिला है। पांचवीं कक्षा का छोटा गणवेश पहनकर स्कूल आना पड़ रहा है।

- शैलेष पुरी गोस्वामी, छात्रा

दो साल से गणवेश नहीं मिला है। पैंट फट गई है, इसलिए दूसरी पैंट पहनकर आता हूं। कभी-कभी डांट पड़ती है तो बस शर्ट पहन लेता हूं।

- अरुण ठाकुर, छात्र

दो साल पहले गणवेश मिला था। अब वह छोटा हो गया है। इस कारण नहीं पहनता हूं। इस साल भी अभी तक गणवेश नहीं मिला।

- अमन हरियाले, छात्र

पहली कक्षा से पढ़ रही हूं। दो साल से गणवेश नहीं मिला। इस कारण रंग-बिरंगी ड्रेस में आना पड़ता है।

- रानी कुशवाहा, छात्रा

गणवेश जल्द ही तैयार कर लिए जाएंगे। इस सत्र का गणवेश नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में मिलने की संभावना है।

                                                                                         - धनराजू एस, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.