केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सिंह पहुंचे भोपाल, शाजापुर होंगे रवाना

Updated on 25-11-2021 09:14 PM

 भोपाल प्रदेश के शाजापुरजिले में आज  सौर पार्कों का शिलान्यासकार्यक्रम में भाग लेने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भोपाल पहुंचे, जहां उनका प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। राजधानी से वे शाजापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। जहां सोलर पार्कों का शिलान्यास करेंगे। 1500 मेगावाट क्षमता की आगर, शाजापुर, नीमच सोलर पार्कों का शिलान्यास एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) का शुभारंभ करेंगे।

समारोह के दौरान ही मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में उर्जा साक्षरता अभियान का शुभारंभ भी होगा। अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के विद्यार्थियों एवं आमजन, रहवासियों को ऊर्जा, सौर ऊर्जा और ऊर्जा की बचत के प्रति जागरूगता करने की कवायद होगी। अभियान में लोगों को कई जानकारियां दी जाएंगी। अभियान में चरणबद्ध सर्टिफिकेशन का भी प्राविधान किया गया हैं।

साथ ही समारोह में बिजली खरीद और अन्य परियोजना अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं दस्तावेज आदान-प्रदान किए जाएंगे। इसी समारोह में प्रदेश में उर्जा साक्षरता अभियान की शुरूआत भी अतिथियों द्वारा की जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सोलर पार्क शिलान्यास के साथ ही जिले के शिक्षा, कृषि या उद्योग के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समारोह में जिले के लिए बड़ी घोषणा करेंगे। जिले में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की मांग काफी समय से चली रही है। संभावना है कि सीएम जिले में कृषि कालेज स्थापित करने की घोषणा करें। इसके साथ ही जिले में 450 मेगावाट का सोलर पार्क स्थापित होने वाला है।

 ऐसे में सोलर हब, अक्षय उर्जा से संबंध हब निर्माण, जिले में उद्योग से संबंधित घोषणा,किसानों के लिए जिले में प्याज, आलू, संतरा की बड़ी मंडी कृषि उत्पाद हेतु मार्केटिंग हब, प्याज-आलू फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई आवश्यकता हैं। सीएम इस क्षेत्र के लिए भी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। बहरहाल सीएम के साथ ही केंद्रीय मंत्री और बड़ी संख्या में राज्य के मंत्रियों की उपस्थिति में होने जा रहा समारोह जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.