दिग्विजय की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने जांच कराई‎:मंत्री ने माना- आर्गेनिक कॉटन के प्रमाणन में हुई गड़बड़ियां

Updated on 15-12-2024 02:10 PM

मप्र में आर्गेनिक कॉटन (जैविक कपास) के प्रमाणीकरण में की गई गड़बड़ियों की केंद्र सरकार जांच करा रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह स्वीकार किया है कि मप्र में ऑर्गेनिक कॉटन के प्रमाणीकरण में गड़बड़ी की गई है।

गड़बड़ी करने वाले मप्र के एक प्रमाणीकरण निकाय को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। एक उत्पादक समूह का राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) के तहत रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया गया है। जांच के आधार पर जल्द ही कुछ और प्रमाणन इकाइयों की पर कार्रवाई की जाएगी है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने दिग्विजय सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि दिग्विजय ने चार माह पहले 27 अगस्त को मप्र में बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक कॉटन (जैविक तरीके से उगाए जाने वाले कपास के पौधे से मिलने वाला प्राकृतिक रेशा) उत्पादकों के फर्जी समूह बनाकर घोटाला किए जाने की मामला उठाया था। दिग्विजय ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव से भी शिकायत कर जांच कराने की मांग की।

गोयल ने मामले में संज्ञान लेने के बाद भेजे पत्र में यह भी कहा है कि प्रमाणन निकायों के अलावा उनके विभाग ने इस मामले को इंदौर के पुलिस आयुक्त, धार एसपी को मामले की जानकारी देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.