जन आशीर्वाद यात्रा में आज ग्‍वालियर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जनरल वीके सिंह होंगे शामिल

Updated on 14-09-2023 12:51 PM

भोपाल । भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 सितंबर को ग्वालियर में 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। फिर करैरा से जन आशीर्वाद यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसी दिन केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह सुबह साढ़े दस बजे इंदौर में पत्रकार वार्ता करने के बाद धार जिले के कुक्षी से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा में मप्र चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य, पूनम महाजन और मप्र के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट विभिन्न स्थानों पर सम्मिलित होंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक जन आशीर्वाद यात्राएं चार हजार 848 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। यात्राएं 31 जिलों और 19 लोकसभा क्षेत्रों तथा 115 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच कर 17 लाख लोगों से संपर्क कर चुकी हैं।

इधर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

जन आक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सभी जिला अध्यक्ष, प्रभारी और संगठन मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रत्येक यात्रा प्रभारी के साथ उस क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को सह यात्रा प्रभारी बनाया गया है। ये अपने-अपने जिलों में यात्रा के समय उपस्थित रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.