केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भोपाल में राज्य खनन मंत्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Updated on 20-01-2024 04:06 PM

भोपाल : राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन आगामी 23 जनवरी 2024 को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित होने जा रहा है। केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे।

खनन उद्योग ने देश की आर्थिक वृद्धि में हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान मंत्रालय "आत्मनिर्भर भारत" के स्वप्न को पूरा करने के लिए देश में अन्वेषण बढ़ाने और सतत खनन प्रथाओं का पालन करने पर बल दे रहा है। भारत को इन खनिजों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों' की खोज पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। राज्यों के खनन मंत्रियों का यह दूसरा सम्मेलन खनन क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का ऐसा अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों को लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो। इस सम्मेलन का केंद्र बिंदु रणनीति विकसित करना और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए नीति सुधारों की प्रभावशीलता को बढ़ाना है। आने वाले दशकों में खनिजों की वैश्विक मांग को पूरा करने में देश में खनिज अन्वेषण की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार खान मंत्रालय और विभिन्न राज्य सरकारों के बीच संबंधों को मजबूत करने एवं खनन क्षेत्र के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किये जा रहे हैं उन्हें पूरा करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा करने के उद्देश्य से राज्य खनन मंत्रियों के इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

यह सम्मेलन अन्वेषण, पर्यावरणीय स्थिरता, खनिज प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी अपनाने और नीति सुधार सहित खनन के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। सम्मेलन राज्यों द्वारा अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं और विभिन्न राज्यों की सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित करेगा, और जो मिल-जुल कर सीखने तथा अनुभव साझा करने के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा जो साझेदारी को बढ़ावा देने और खनन उद्योग में चुनौतियों का सामना करने के लिए स्थायी समाधानों की पहचान करने में सहायक होगा।

सम्मेलन के दौरान खनन क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि खनन आवासीय प्रणाली (माइनिंग टेनमेंट सिस्टम) के अनुप्रयोग सेवा प्रदाता (एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर –एएसपी) मॉड्यूल और तारकीय श्रेणीकरण प्रणाली (स्टार रेटिंग सिस्टम) के लिए एक नया टेम्पलेट जारी (लॉन्च) किया जाएगा। भाग लेने वाले राज्य खनन मंत्री खनन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अपने विचार साझा करेंगे।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के महत्व को देखते हुए उनकी खोज में निजी क्षेत्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए खान और खनिज विकास और विनिमयन अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट), 1957 की सातवीं अनुसूची में निर्दिष्ट खनिजों के लिए अन्वेषण अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) देने का एक नया प्रावधान किया गया है।

महत्वपूर्ण और गहराई में विद्यमान खनिजों की खोज को गति देने के लिए, खान मंत्रालय ने अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों (नोटिफाईड प्राइवेट एक्सप्लोरेशन एजेंसीज -एनपीईए) को इन महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के लिए अन्वेषण परियोजनाओं को सीधे स्वीकृति देने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इसके अलावा, मंत्रालय ने इन एनपीईए को उनके द्वारा खोजे गए ऐसे खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए बोली लगाने की भी अनुमति दी है, जिनके लिए  पहले अनुमति नहीं थी। सम्मेलन के दौरान अन्वेषण लाइसेंस की नई व्यवस्था के नियमों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस सम्मेलन में कुल 87 भूवैज्ञानिक रिपोर्टें विभिन्न राज्य सरकारों को सौंपी जाएंगी। इसके अलावा 5 कोयला क्षेत्र अन्वेषण रिपोर्ट्स (कोल ब्लॉक एक्सप्लोरेशन रिपोर्ट्स) भी कोयला मंत्रालय को सौंपी जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.