केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे का रिसेप्शन आज:MP-CG के विधायक, सांसदों को न्योता, संघ प्रमुख भागवत भी आशीर्वाद समारोह में आएंगे

Updated on 12-03-2025 02:04 PM

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी के बाद आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इस आशीर्वाद समारोह में मप्र और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और सभी दलों के विधायकों को न्योता दिया गया है। इस समारोह में करीब दस हजार लोगों का भोज रखा गया है।

आशीर्वाद समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे जंबूरी मैदान पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ मोहन भागवत कार्तिकेय और पुत्रवधु अमानत को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। जंबूरी मैदान और अवधपुरी जाने वाले रास्तें पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रखी गई है।

एमपी-सीजी के मंत्रियों विधायक, सांसदों को बुलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्तिकेय-अमानत के आशीर्वाद समारोह में मप्र और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को न्योता दिया है। इसके अलावा मप्र में बीजेपी जिला अध्यक्षों, वर्तमान और निवर्तमान मंडल अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया है।

6 मार्च को जोधपुर में हुई थी कार्तिकेय की शादी कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च को हुई थी। शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू अमानत देश के प्रसिद्ध फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी है। जोधपुर में शादी समारोह में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए थे।

14 फरवरी को विवाह के बंधन में बंधे थे छोटे बेटे कुणाल शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी को भोपाल के होटल ताज में भोपाल के प्रसिद्ध डॉ इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि के साथ हुई थी। नीलबड़ के पास वाना ग्रीन होटल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, सभी दल के बड़े नेताओं समेत कई मेहमान शामिल हुए थे।

जंबूरी मैदान में है केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे का रिसेप्शन, यह सड़कें रहेंगी डाइवर्ट

आज जंबूरी मैदान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अतिथि एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कारण संबंधित मार्गों पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है।

यातायात दबाव वाले मार्ग

कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल और अवधपुरी तिराहा मार्गों पर यातायात अधिक रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.