मंडला जिले में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का किया शुभारंभ

Updated on 09-12-2023 10:18 PM
मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के जहरमऊ में भी आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास और इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर विकसित भारत रथ यात्रा के तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाई थी। श्री कुलस्ते ने कहा कि इस यात्रा के जरिए लोगों से केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया जा रहा है। साथ ही इस यात्रा के माध्यम से बहुत से उन हितग्राहियों को भी जोड़ा जाएगा जो अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। श्री कुलस्ते ने कहा कि इस यात्रा का एक केंद्रीय बिंदु महिला-केंद्रित योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि देश को 2047 तक विश्व का नंबर एक देश बनाना है तो हम सबको मिलजुल कर अपना योगदान देना होगा। कार्यक्रम में बहुत सारे हितग्राहियों ने भाग लिया।
मुरैना और दमोह में भी हुआ आयोजनमध्य प्रदेश के मुरैना में भी आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित विधायक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में वे कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करें ताकि 2047 तक भारत विश्व का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बन सके और हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो सके। श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों के तहत आज घर-घर में शौचालय है। आज 9 करोड़ बहनों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलेण्डर दिये गए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान कार्ड बनाकर सुरक्षा कवच बहनों को दिया है, अब गरीब को ईलाज के लिये किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। देश की जनता 55 करोड़ इस योजना का लाभ उठा रही है।
मध्य प्रदेश के दमोह के ग्राम पंचायत नहोटा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नरसिंहपुर से नव निर्वाचित विधायक प्रहलाद सिंह पटेल इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को विकसित भारत को लेकर संकल्प दिलावाया। उन्होंने कहा कि यह अगर कोई व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह गया है तो उसे भी यात्रा के माध्यम से लाभ मिलेगा। किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों को सम्मान के साथ ही उनके उपज की कीमत की गारंटी दी है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाई थी। देश भर में चल रही इस यात्रा के क्रम में मध्य प्रदेश में भी यह यात्रा गांव-गांव और शहरों में भी पहुंचेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.