केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत के प्रति जताया आभार

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल।  भोपाल केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के विशेष प्रयासों से ग्वालियर को एक और बड़ी सौगात मिली है। कभी ग्वालियर की जीवन रेखा कही जाने वाली मुरार नदी फिर से अपना वैभव प्राप्त करेगी। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर की पहल पर मुरार नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने स्वीकृत कर दिया है। जल शक्ति मंत्रालय से संबद्ध राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति ने नमामि गंगे अभियान के तहत 39 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से मुरार नदी का जीर्णोद्धार एवं विकास करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ग्वालियर को यह सौगात दिए जाने पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रति आभार जताया है। श्री तोमर ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चर्चा कर मुरार नदी प्रोजेक्ट की स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया था। साथ ही समय-समय पर पत्र भी लिखे थे। उन्होंने ग्वालियर शहर के लिये मुरार नदी को विकसित करने की आवश्यकता को गंभीरता के साथ रेखांकित किया था।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि ग्वालियरवासी बड़ी शिद्दत के साथ मुरार नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। शहरवासियों की मंशा अब शीघ्र ही आकार लेगी। उन्होंने कहा अत्याधुनिक तकनीक से मुरार नदी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण होगा, इससे ग्वालियर के विकास को नई पहचान मिलेगी।

मुरार नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत हुए प्रोजेक्ट के तहत रमौआ डैम से बायपास ब्रिज का विकास (750 मी.), गाँधी रोड़ ब्रिज से संतर रिवर ब्रिज का विकास (770 मी.), संतर रिवर ब्रिज से काल्पी ब्रिज का विकास (1100 मी.), काल्पी ब्रिज से जड़ेरूआ बांध की डाउन स्ट्रीम का विकास (100 मी.), मुरार नदी के बाकी हिस्सों का विकास (9480 मी.) शामिल है। साथ ही शौचालय ब्लॉक्स, गेबियन दीवार, शाइनेज, सोलर लाईट पोल, चलित शौचालय, वाटर स्पॉट्स, गेजेबो, बैठने की बैंच, डस्टबिन प्रवेश द्वार का निर्माण भी होगा।

नमामि गंगे मिशन की कार्यसमिति की बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रोजेक्ट 27 माह में पूर्ण किया जाए। जिसमें तीन महीने का समय टेण्डर प्रक्रिया, 18 माह में प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन और 6 माह ऑपरेट एण्ड मैनेजमेंट के लिये रखे गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.