केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-:मप्र में एक साल में तीन लाख करोड़ का काम करके देंगे

Updated on 11-04-2025 02:00 PM

मप्र में यह साल जब तक खत्म होगा, हम 3 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम करके देंगे। और मैं बयानवीरों की तरह नहीं। जो कहता हूं। करके दिखाता हूं। मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी होंगी। यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को धार जिले के बदनावर में 5800 करोड़ की लागत वाले 10 हाईवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह में कही।

गडकरी ने कहा कि मप्र में मप्र में विकास की ललक दिखती है। देश हो या प्रदेश विकास के लिए 4 प्रमुख संसाधनों की जरूरत होती है- जल, ऊर्जा, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर। मध्यप्रदेश इन चारों संसाधनों के विकास पर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंहस्थ को लेकर बहुत चिंतित हैं, मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मार्च 2028 तक हम यहां के सभी जरूरी प्रोजेक्ट पूरा कर देंगे।

गडकरी ने कहा कि राजमार्ग सिर्फ एक मार्ग नहीं, यह जन-जन का जीवन बदलने वाले प्रगति पथ हैं। रोड कनेक्टिविटी बढ़ने से लोगों के जीवन में खुशहाली आती है, राजमार्ग हैप्पीनेस लाने वाले हाई-वे होते हैं। गड़करी ने मप्र में 8 अन्य हाईवे प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि इनकी अभी डीपीआर पर काम चल रहा है।

मैंने 46 किलो वजन कम किया, उज्जैन सांसद से भी कहा था वजन बढ़ रहा है

गडकरी ने कहा-पिछली बार उज्जैन आया था तो उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया से कहा था कि वजन कम करो। जितना कम करोगा उतना पैसा दूंगा। वजन बढ़ रहा है। (मजाक कर रहा हूं)... मेरा भी वजन ऐसा ही था। 135 किलो था। अभी 89 किलो हूं। 46 किलो वजन मैंने कम किया।

गडकरी ने महाकाल के गर्भगृह में पूजन किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह भी थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.