मदर्स डे पर यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का विशेष “मदर्स कैंप”, महिलाओं को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष छूट

Updated on 11-05-2026 06:16 PM

इंदौरमां परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है। वह पूरे परिवार की सेहत और खुशियों का ध्यान रखती है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा मदर्स कैंपका आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 11 मई से 16 मई तक आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रियायतें प्रदान की जाएंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस कैंप में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। साथ ही इंटरनल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स और कार्डियोलॉजी विभाग में कंसल्टेशन पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा लैब और रेडियोलॉजी जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में सभी इंश्योरेंस की कैशलेस सुविधा भी मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी ताकि उपचार प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाया जा सके। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए कंसेशनल हेल्थ चेकअप पैकेज भी विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे।

कैंप के दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए सर्जरी और इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं पर विशेष कंसेशनल पैकेज भी उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं और गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें।

यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के. के. नीमा ने कहा कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ और खुशहाल परिवार की नींव होती है। महिलाएं अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं दे पातीं। मदर्स डे के अवसर पर हमारा प्रयास है कि हर महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने और समय पर जांच एवं उपचार कराए। यह कैंप महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आगे डॉ नीमा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी मां, पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को इस विशेष कैंप का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
 13 May 2026
इंदौर। इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस…
 11 May 2026
इंदौर। मां परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है। वह पूरे परिवार की सेहत और खुशियों का ध्यान रखती है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। इसी सोच…
 06 May 2026
इंदौर। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी के सही प्रबंधन के…
 26 April 2026
भोपाल :  भोपाल में आयोजित 11वां एनुअल नेशनल कॉन्फ्रेंस बिग अपडेट 2026 इंफेकॉन आज अपने सफल समापन के साथ समाप्त हुआ। भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल…
 25 April 2026
भोपाल : राजधानी भोपाल एक बार फिर राष्ट्रीय चिकित्सा जगत का केंद्र बना, जब जहांनुमा पैलेस में भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित 11वां एनुअल…
Advt.