अनूठी परंपरा: वंश वृद्धि के लिए दरवाजा बंद रखकर पूजा करता है रतलाम का गुर्जर समाज, राजा के सैनिकों से जुड़ी है पौराणिक कथा

Updated on 01-11-2024 12:10 PM

रतलाम। गुर्जर समाज में वंश वृद्धि को लेकर दीपावली पर्व दरवाजा बंद रखकर मनाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। पहले के समय में यह प्रथा तीन-तीन दिनों तक रहती थी, लेकिन वर्तमान भागम-भाग वाले जीवन में उक्त प्रथा एक दिन पर ही सिमट कर रह गई है। इस वर्ष एक नवंबर को परंपरा का निर्वाह किया जाएगा। इसे लेकर समाजजनों द्वारा तैयारियां की जा रही है।


अमावस्या 31 अक्टूबर दोपहर से लग रही है, इसलिए गुर्जर समाज दरवाजा बंद करके दीपावली की विशेष पूजा एक नवंबर को सुबह से करेगा। गुर्जर समाजजन दीपावली पर्व पर अपने घरों के दरवाजों को बंद रखकर दीपावली की एक विशेष पूजा करते हैं और अपने वंश को बढ़ाने के लिए देवतागण से अपने ईष्ट तथा पूर्वजों से प्रार्थना करते हैं। उक्त प्रथा गुर्जर समाज को समस्त समाजों के पूजा के तरीको से पृथक करती है।


बेसब्री से करते हैं इंतजार, जानिए पौराणिक कथा


गुर्जर समाज जनों में दरवाजा बंद करके पूजा करने को लेकर काफी उत्साह रहता है और समाजजन दीपावली वाले दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

दरवाजा बंद करके पूजा करने के पीछे का कारण गुर्जर समाज जन एक मान्यता को मानते हैं। इसके अंतर्गत गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायणजी का वध करने के लिए दीपावली वाले दिन राजा के सैनिकों द्वारा छद्दम रूप में आना है और भगवान के चमत्कारों से उसमें असफल होना है। चमत्कार से प्रसन्न होकर मां काली द्वारा माता साडू को वंश वृद्धि का आशीर्वाद देना है।


12 से 15 घंटे तक रहते हैं घरों के अंदर


  • श्री गुर्जर समाज युवा इकाई अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाजजन रूप चौदस के दिन रात्रि से लेकर के दीपावली दोपहर 12 बजे तक यानी लगभग 12 से 15 घंटे तक घरों के अंदर ही रहते हैं।
  • पूजा के दौरान परिवार या समाज के लोगों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं रखते हैं। इसके अलावा मोबाइल भी बंद रहता है और यह सब कार्य गुर्जर समाज की वंश वृद्धि के लिए होता है।
  • पहले के समय में तो यह प्रथा तीन-तीन दिनों तक रहती थी, परंतु वर्तमान भागदौड़ के जीवन में उक्त प्रथा एक दिन पर ही सिमट गई है। समाज के वरिष्ठ जन नई पीढ़ी को इस बारे में बताते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.