संयुक्त किसान मोर्चा का बंद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले-

Updated on 28-09-2021 06:03 PM

भोपाल केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार को एक दिवसीय भारत बंद बुलाया। भोपाल में भारत बंद पर किसान संगठनों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करोंद मंडी के गेट पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून बनाने से पहले किसानों की राय नहीं ली। अंग्रेजी हुकूमत में भी गांधी जी जब आंदोलन कर रहे थे उसमें अदालत में जा सकते थे।


कृषि कानून में अदालत में जाने का अधिकारी छीन लिया गया। जब किसानों की फसल आती है ततब विदेशों में आयात शुरू कर देते है। यह तीन कानून सिर्फ किसानों के ही नहीं उपभोक्ताा विरोधी भी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे कल ही बताया गया कि इसलिए यहां ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो पाए। उन्होंने किसान संगठनों को से कहा कि राजनीतिक दलों से परहेज करें। किसान अपने आंदोलन में कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी को भी बुलाए।


कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बता दें पूरे देश में 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद बुलाया। बंद को कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही हैं। धरना स्थल पर कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद था। ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि हम शांति पूर्ण प्रदर्शन करके मंडी बंद कराने कराना चाहते थे,लेकिन जनता की आवाज दबाने वाले सरकार ने पुलिस को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि बंद को कांग्रेस समेत सभी पार्टियों का समर्थन मिला है। हम अपनी लड़ाई आगे जारी रखेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने करोद मंडी के मुख्य द्वार को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। भारी संख्या में धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात था। नेताओं के भाषण के बाद दिग्विजय सिंह ने किसान संगठन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया को ज्ञापन देकर धरना खत्म कर दिया।


भोपाल में खुली दुकानें, असर नहीं
भोपाल में बंद का असर नहीं दिखाई दे रहा है। सुबह से ही दुकानें खुली हुई हैं। कोलार के बाजार खुले हैं तो पुराने शहर की दुकानें भी खुल गई है। बंद के आह्वान को लेकर किसी भी व्यापारिक संगठन ने समर्थन नहीं दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.