किसानों को आत्म-निर्भर बनाने में विश्वविद्यालय महती भूमिका निभायें : मंत्री श्री पटेल

Updated on 21-11-2021 05:56 PM

भोपाल   किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के बोर्ड रुम में विश्वविद्यालयीन अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसर्स की बैठक ली। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को आत्म-निर्भर बनाने के सपने को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरा करने में विश्वविद्यालय अपनी महती भूमिका निभाये। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा विश्वविद्यालय देश भर में उच्च स्थान पर पहुँचे इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जाए।

बैठक में कुलपति प्रो. एस.के. राव ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देकर हुए भविष्य के लक्ष्य बताए। मंत्री श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि किसानों को आत्म-निर्भर बनाने में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जाने वाले प्रयासों में शासन हरसंभव मदद करेगा।

- मंत्री श्री पटेल ने कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री पटेल ने कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विकास कार्य देखे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर पहुँचकर कृषि विकास कार्यों एवं किसानों के हित में किए जा रहे नवाचारों एवं महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी ली।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. राव एवं केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राज सिंह कुशवाह ने श्री पटेल को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता विकास के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.