बैरागढ़ में बेमौसम बारिश ने बिगाड़े हालात, सांस्कृतिक कार्यक्रम करना पड़ा निरस्त, अब आज होगा

Updated on 13-04-2024 12:03 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में वर्षा शुरू होते ही बिजली गुल हो रही है। हाल के दिनों में कई बार ऐसा हुआ है। बेमौसम वर्षा में ही यह हालात हैं। बार-बार बिजली गुल होने से बिजली कंपनी के ग्रीष्मकालीन लाइनों के रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सिंधु नव जागरण समिति ने वर्षा के कारण गुरुवार देर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिया। यह कार्यक्रम अब आज 13 अप्रैल को शाम सात बजे नंदवानी आडिटोरियम में होगा।

एक घंटा बरसा पानी

शुक्रवार रात को अचानक हुई तेज वर्षा से सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई। करीब एक घंटे तक हुई वर्षा के साथ ही पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। सामाजिक संस्था सिंधु नव जागरण समिति ने साधु वासवानी स्कूल मैदान पर चैतीचांद के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया था। वर्षा के कारण मैदान पर पानी भर गया। समिति ने देर रात को कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा की। वर्षा से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का सामान खराब हो गया। कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण भी खराब हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भंडारा होना था। समिति ने भोजन निचली बस्तियों में वितरित किया।

सड़कें कीचड़ से सराबोर

वर्षा से सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं। आदर्श मार्ग के दूसरे हिस्से में पानी जमा हो गया। इस हिस्से में पानी की निकासी एक ही तरफ है। चंचल रोड, पंजाब नेशनल बैंक रोड, निरंकारी मंडल रोड का कुछ हिस्सा, गिदवानी पार्क के आसपास, डा. भंभानी अस्पताल रोड पर पानी जमा हो गया है। राजावीर मंदिर रोड पर भी गड्ढों में पानी भरा है। आसपास के गांवों में वर्षा के साथ ओले गिरने की भी खबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.