नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने स्वीमिंग प्रतियोगिता चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कृत किया

Updated on 28-09-2021 06:03 PM

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रकाश तरण पुष्कर में 49वीं मध्यप्रदेश राज्य स्वीमिंग चैम्पियनशिप की विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। चार दिवसीय चैम्पियनशिप में विजेता टीम इंदौर और उप विजेता टीम भोपाल रही। चैम्पियनशिप के सफल प्रतियोगी बैंगलुरू में होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगे।


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारा देश खेलकूद की प्रतियोगिताओं में लगातार सफलताएँ प्राप्त कर रहा है। हाल ही में आयोजित टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत ने गत ओलम्पिक गेम्स की तुलना में सर्वाधिक मेडल प्राप्त किये हैं। होशंगाबाद के खिलाड़ी श्री विवेक सागर ने हॉकी में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। श्री सागर को सरकार ने एक करोड़ रूपये देने के साथ ही उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति भी दी है। सरकार ने खेल का बजट बढ़ाकर लगभग 200 करोड़ कर दिया है। खेलकूद के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश के विद्यार्थी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। भोपाल कुमारी जागृति अवस्थी ने यूपीएससी में महिला वर्ग में प्रथम और ओवरआल द्वितीय रैंक प्राप्त किया है। श्री सिंह ने तैराकों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आयोजकों को बधाई दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.