वल्लभ भवन में लगी भीषण आग, काबू पाने के प्रयास जारी, सेना बुलाई, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Updated on 09-03-2024 12:11 PM
भोपाल। राजधानी में अरेरा हिल्स पर स्थित वल्लभ भवन (मंत्रालय) में तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। लोगों ने जैसे ही बिल्डिंग की खिड़की से धुआं उठता देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण यहां कर्मचारी नहीं थे। फिलहाल वल्लभ भवन प्रशासन ने नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
आग गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी, जो फैलते हुए पांचवे फ्लोर तक पहुंच गई। हवा चलने के साथ आग तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि दमकल के पांच कर्मचारी फंस गए हैं। बिल्डिंग से उठती आग की लपटें और धुआं दूर से ही नजर आ रहा है। इस आग में कई अहम सरकारी दस्तावेजों के जलकर खाक होने की आशंका है। जहां आग लगी है वहां मुख्यमंत्री सचिवालय का रिकार्ड रूम है। मुख्यमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज संबधित काम काज यहीं से बैठकर अधिकारी करते है। इसके अलावा यहां राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित अन्य राज्य मंत्रियों का बैठक कक्ष है। आग पर काबू पाने के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। एक ओर से काबू पाने की कोशिश हुई तो दूसरी ओर भड़की। मुख्य सचिव वीरा राणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ आइएएस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग को काबू में करने के लिए सेना को भी बुलाया गया है।

एसडीआरएफ की टीम पहुंची

एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। जोन-2 डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि फोर्स तुरंत यहां पहुंच गई थी। जितने भी फायर ब्रिगेड हैं, उनको बुला लिया गया है। दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथे मंजिल पर आग बुझाने की कोशिश जारी है। एसडीआरएफ की टीम अंदर गई हुई है। अगर अंदर कोई भी अंदर फंसा होगा तो उसको निकालने की कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि कि वल्लभ भवन प्रदेश शासन का सबसे अहम कार्यालय है, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों के दफ्तर हैं। यहां सरकारी विभागों से जुड़े अहम दस्तावेज रखे हुए हैं।

याद आया सतपुड़ा भवन अग्निकांड

वल्लभ भवन में लगी इस आग ने पिछले साल सतपुड़ा भवन में आग की विभीषिका की याद दिला दी। 12 जून 2023 को वल्लभ भवन के नजदीक स्थित सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई थी। उस आग पर अगले दिन जाकर काबू पाया जा सका था। आग को काबू पाने में 20 दमकलें लगी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.