वंदे भारत ट्रेन इटारसी से रवाना, दोपहर तीन बजे जबलपुर में सांसद करेंगे स्‍वागत

Updated on 27-06-2023 06:47 PM

 जबलपुर। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को जबलपुर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। रवाना होने से पहले लोगों ने नारे लगाए गए। ट्रेन में सवार लोगों का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। रानी कमलापति से चली ट्रेन इटारसी पहुंच चुकी है और जबलपुर तीन बजे पहुंचेगी, जहां वंदे भारत ट्रेन का सांसद राकेश सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधि स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नरसिंहपुर, पिपरिया, करेली, गाडरवारा में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आज पांच वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया। जिसमें से दो ट्रेन रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से रवाना की गई। वहीं तीन ट्रेनों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच लगाए गए हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आज 500 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं इनमें भोपाल के कई स्कूलों के बच्चे भी हैं जिन्हें रानी कमलापति से इटारसी रेलवे स्टेशन तक लाया गया। यात्री जबलपुर तक का सफर करेंगे। ट्रेन का स्वागत नरसिंहपुर, पिपरिया, श्रीधाम गाडरवारा, और नर्मदा पुरम में किया जाएगा। ट्रेन लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.