दिसंबर से भोपाल-लखनऊ और भोपाल-पटना रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

Updated on 09-08-2025 01:22 PM

भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए वंदे भारत ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे की योजना के अनुसार, दिसंबर 2025 तक इन दोनों रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सौरभ कटारिया ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास का विकल्प भोपाल से लखनऊ के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों का विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन आठ कोचों की होगी और पूरी तरह से डे-रन सेवा पर आधारित रहेगी। यह हाईस्पीड ट्रेन राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक का सफर करीब 8 से 9 घंटे में पूरा करेगी।

भोपाल-पटना वंदे भारत-फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड एसी में बर्थ मिलेगी

स्लीपर कोच में सफर का नया अनुभव भोपाल से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन एक नई सुविधा लेकर आएगी। यह भारत की उन शुरुआती वंदे भार ट्रेनों में से होगी। जिनमें स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी, तीनों श्रेणियों की बर्थ रहेंगी। कुल 20 कोच की इस ट्रेन में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा और तेज रफ्तार का अनुभव मिलेगा।

लंबे समय से चल रही थी तैयारी रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों रूटों पर वंदे भारत चलाने की योजना लंबे समय से विचाराधीन थी। रीजनल लेवल पर प्रस्ताव पास हो चुके हैं और अब केवल रेलवे बोर्ड की स्वीकृति शेष है। ट्रेन के संचालन की संभावित तारीखें दिसंबर 2025 के अंत तक रखी गई हैं।

बता दें कि पटना के लिए हर दिन कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। अहमदाबाद-पनवेल, वापी-दानापुर स्पेशल, अगरतला साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल, आरकेएमपी-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल, इंदौर-पनवेल जैसी 10 ट्रेनें चलती हैं। इनमें भी सालभर वेटिंग रहती है।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए तेज और आरामदायक सफर की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अन्य शहरों में कनेक्टिविटी के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही वंदे भारत की हाईस्पीड तकनीक, मॉडर्न सुविधाएं और समय की बचत से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.