इंदौर से उज्जैन के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, लगाएगी चार से पांच चक्कर

Updated on 09-12-2023 12:45 PM
 इंदौर। इंदौर और उज्जैन के बीच का सफर आने वाले समय में आसान होने जा रहा है। जल्द ही इंदौर और उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर और उज्जैन के बीच में चार या पांच चक्कर लगाएगी। सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उक्त ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था, जिस पर रेल मंत्री ने सहमति दे दी है। आने वाले समय में यह ट्रेन इंदौर-उज्जैन के बीच दौड़ती हुई नजर आएगी।
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ चुकी हैं। देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में उज्जैन पहुंच रहे हैं। जल्द ही इंदौर से उज्जैन के बीच का सफर और आसान होने जा रहा है। दोनों शहरों के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन की शुरुआत होगी। सांसद शंकर लालवानी ने इस बारे में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया, जिस पर रेल मंत्री ने तुरंत ही सहमति दे दी। आने वाले समय में इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो वंदे ट्रेन शुरू होगी। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात के बाद इंदौर-उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन मिलना इंदौर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले कर्मचारी, छात्रों तथा आम नागरिकों को सहूलियत होगी।

आने वाले सिंहस्थ में होगा लाभ

साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। इस दौरान देश और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। सिंहस्थ के दौरान वंदे मेट्रो ट्रेन का फायदा उन श्रद्धालुओं को भी मिलेगा, क्योंकि यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच में एक से अधिक चक्कर लगाएगी। श्रद्धालुओं को आधुनिक और आरामदायक सफर की सौगात मिल सकेगी।

मेट्रो की तरह आठ कोच होंगे

वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होते हैं और यह लंबी दूरी के शहरों के बीच चलती है, जबकि वंदे मेट्रो ट्रेन मेट्रो की तरह आठ कोच में चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन का कम दूरी का वर्ज़न है, जो 100 किमी से कम दूरी के शहरों के बीच चलाई जाती हैं।

नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को फायदा

इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होने से दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों को आने-जाने में आसानी होगी। वह पढ़ाई के लिए रोजाना आना-जाना कर सकेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोग भी आसानी से आना-जाना कर सकेंगे। दोनों शहरों के बीच में नौकरी करने वाले लोग अभी परेशान होते रहते हैं।

यह रहेगी वंदे मेट्रो में खासियत

- 100 किमी दूरी वाले शहरों के बीच संचालन।

- मेट्रो ट्रेन की तरह आठ कोच रहेंगे।

- यात्रियों को रैपिड शटल जैसा अनुभव मिलेगा।

- वंदे भारत एक्सप्रेस का कम दूरी का वर्जन।

- कम दूरी के शहरों के बीच एक से अधिक चक्कर लगाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.