अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रदेश में होंगे विभिन्न आयोजन

Updated on 13-01-2024 12:45 PM

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश कलेक्टरों को जारी किये हैं। आदेश में 16 से 22 जनवरी तक के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गरिमापूर्वक मनाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। स्थानीय निकायों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से स्पेशल ट्रेनों तथा सड़क मार्गों से अयोध्या जा रहे तीर्थ-यात्रियों के सम्मान/स्वागत की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायेंगी।

प्रदेश के प्रत्येक मंदिर में 16 जनवरी से 22 जनवरी तक जन-सहयोग से राम कीर्तन का आयोजन कराया जायेगा। समस्त मंदिरों में दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। हर घर में दीपोत्सव के लिये आमजन को जागृत किया जायेगा। प्रदेश के नगरों तथा गाँव में मौजूद राम मंडलियों को मोहल्लों तथा गाँव में स्थानीय कार्यक्रम के लिये प्रेरित किया जायेगा। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समितियों द्वारा धर्मगुरुओं के साथ समन्वय कर 22 जनवरी को भंडारों का आयोजन किया जायेगा।

प्रदेश के मुख्य मंदिरों में टी.व्ही. स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। मंदिरों के आयोजन में आमजन की सहभागिता के लिये विशेष रूप से आमंत्रण दिये जायेंगे, आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किये जायेंगे। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंगे।

सभी नगरों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा गाँव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कॉलेजों में साज-सज्जा की जायेगी। प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 16 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। समस्त शासकीय कार्यालयों में 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की जायेगी।

संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामचरित लीला समारोह 11 से 21 जनवरी, 2024 तक रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खण्डवा, आगर-मालवा, देवास, सीहोर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा एवं दमोह में आयोजित किये जायेंगे।

प्रदेश के जिलों में विभिन्न विभागों को कार्यक्रम कराये जाने संबंधी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर जन-अभियान परिषद के सहयोग से 11 से 22 जनवरी तक प्रभात-फेरी एवं कलश-यात्रा, 22 जनवरी को मंदिरों, पवित्र नदियों, जलाशयों में दीपदान एवं प्रकाश व्यवस्था, 11 से 22 जनवरी के बीच प्रदेश के 28 पवित्र स्थलों पर श्रीरामचरित लीला समारोह के साथ चित्रकूट एवं ओरछा में विशिष्ट गतिविधियों का आयोजन, स्थानीय कलाकारों एवं संस्थाओं के सहयोग से श्रीराम-जानकी जी से संबंधित चित्र, शिल्प, रांगोली आदि के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य-नाटिका, भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।

सभी ग्राम पंचायतों में श्रीराम कथा साप्ताह मनाया जायेगा, जिसमें गायन, कथा-वाचन, रामरक्षा स्रोत, रामचरित मानस पाठ आदि पर प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री की ओर से प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। पुरस्कार वितरण 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.