वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 में विभिन्न कार्यक्रम

Updated on 02-10-2024 06:33 PM

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर, 2024 को पक्षी-दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 54 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है रेड मुनिया, ग्रे हेरोन, नाईट हेरोन, राबिन, किंगफिशर, ग्रीन बी इंटर टिटहरी, ब्रोंज विंग जकाना लिटिल कॉर्पोरेट, मूरहेन, ब्लेक ड्रोंगो, सिल्वर बिल मुनिया। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, ब्लू टाईगर स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर लाईम बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी कॉमन ईवनिंग ब्राउन आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर, मो. खालिक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। पक्षी अवलोकन शिविर के मुख्य आकर्षक छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो प्रतिभागी के रूप में शिविर में सम्मिलित हुए, जिनकी पक्षियों के प्रति अभिरूचि एवं क्रियाकलापों को देखकर उपस्थित पक्षी-प्रेमियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई एवं उत्साहवर्धन किया गया।

अन्य प्रतियोगिता के रूप में 2 अक्टूबर, 2024 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 10.30 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सृजनात्मक कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों को विषय-विशेषज्ञ श्री नवीन कुमार, मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय एवं श्री संजय सोनकेशरिया द्वारा रंगीन कागज के माध्यम से विभिन्न पक्षी, तितलियों एवं फूलों की आकृतियों बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय श्री अरविन्द अनुपम द्वारा क्ले-मॉडलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बाघ बनाना भी सिखाया गया।

राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 के अंतर्गत ही वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सदस्य म.प्र राज्य वन्य-प्राणी बोर्ड श्री नारायण व्यास द्वारा वन्य-जीवों के डाक टिकटों के कवर प्रदर्शित किये गये, जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र/छात्राओं द्वारा काफी सराहा गया।

3 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम

दिनांक 3 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 7 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षा 6 से महाविद्यालय तक के विद्यार्थियों के लिये 'वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। साथ ही प्रातः 10 से 12 बजे तक कक्षा 5 से 8 तक 'मध्यप्रदेश के वन्य-जीव' विषय पर तथा कक्षा 9 से महाविद्यालीयन स्तर के लिये 'शहरी भू भाग में बाध" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक 'विलुप्त प्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’, विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.